बसना/ खेल के साथ-साथ गांव के विकास में भागीदारी जरूरी : पलसापाली में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, जनपद सभापति रहे मुख्य अतिथि: प्रकाश सिन्हा
बसना। सूर्या क्रिकेट क्लब, पलसापाली (अ) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि प्रकाश सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत पलसापाली (अ) के सरपंच प्रतिनिधि वीरू यादव, अंकोरी सोसायटी अध्यक्ष मुरली नायक, आर.के. दास, क्रिकेट क्लब के उपाध्यक्ष विनोद प्रधान, श्याम प्रधान, तथा उपसरपंच साहेब लाल, पंच रामकृष्ण नेताम मंचासीन रहे। अतिथियों का आयोजन समिति एवं ग्रामीणों द्वारा आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।
समापन मुकाबले में उड़ीसा–जगदलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद अतिथियों ने सभी टीमों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि श्री प्रकाश सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ गांव के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस सफल आयोजन में सूर्या क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों भूषण सिदार, अविनेश प्रधान, जुगेश्वर बाघ, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, सुरज सिदार, विक्की नाग, विनय सिदार, विजयशंकर सिदार, भास्कर प्रधान, निलेश प्रधान, यशवंत साहू, साहिल सिदार, अभय साहू, जयदेव प्रधान, आकाश नेताम, उपेन्द्र प्रधान, रूपेश साहू, शशि देव भोई, कौशल सिदार सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।



