बलौदाबाजार: भीषण गर्मी के कारण जिले क़ी अधिकांश तालाब सूखने के कारण ग्रामीणों को निस्तारी क़ी समस्या से निजात दिलाने जिला प्रशासन द्वारा पहल क़ी जा रही है। नहर के माध्यम से अधिकांश तालाबों में पानी भर गया है किन्तु जिन क्षेत्रों में नहर नहीं हैं वहां अभी भी पानी क़ी समस्या हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर विकासखंड सिमगा क्षेत्र के गांव में बंद पड़े खदान से पम्प से पानी लिफ्ट कर आस-पास के गांव के तालाबों में पानी भरा जा रहा है। एसडीएम सिमगा अतुल शेट्टे ने बताया कि ग्राम रानीजरौद में बंद खदान में पम्प से पाइप लगाकर करीब डेढ़ किलोमीटर वाटर लिफ्ट कर ग्राम खपरी के तालाब को भरा गया हैं। अब खपरी में पम्प लगाकर इसके आस पास के गांव के तालाब को भरने क़ी तैयारी क़ी जा रही है। उन्होंने बताया कि पेयजल हेतु टैंकर क़ी व्यवस्था क़ी गई है। इससे लोगों को पेयजल और निस्तारी क़ी समस्या से निजात मिलेगी।
तालाबों में पानी भरने जिला प्रशासन की पहल, बंद खदान से पाइप से लिफ्ट कर तालाबों में भरा गया पानी
RECENT POSTS



