बसनारामचंडी दिवस में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रण

रामचंडी दिवस में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रण

रामचंडी दिवस में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रण

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के साथ कोलता समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने आने की सहमति दी

बसना। आगामी 24 अक्टूबर को गढ़ फुलझर में आयोजित होने वाले रामचंडी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया गया है। कोलता समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की है।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

मां रामचंडी कोलता समाज की आराध्य देवी

कोलता समाज के संरक्षक हरिचरण प्रधान ने बताया कि सरायपाली, बसना एवं पिथौरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोलता समाज के लोग निवासरत हैं। समाज की आराध्य देवी मां रामचंडी प्राचीन फुलझर राज्य के ऐतिहासिक गढ़ के शिखर पर विराजित हैं। कोलता समाज द्वारा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को रामचंडी दिवस बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

इस अवसर पर वृहद सामाजिक एवं धार्मिक समारोह का आयोजन किया जाता है। शारदीय नवरात्रि के पश्चात मां रामचंडी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा क्षेत्र के कोलता समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

दूर-दूर से दर्शन करने पहुंचते हैं श्रद्धालु

रामचंडी दिवस के अवसर पर मां के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर दूर-दूर से गढ़ फुलझर पहुंचते हैं। कोलता समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के लोग भी मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर महाभंडारे का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

फुलझर अंचल छत्तीसगढ़ी और ओड़िया संस्कृति के संगम स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां छत्तीसगढ़ की धरती पर ओड़िया संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। रामचंडी दिवस का आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ दोनों क्षेत्रों की सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को भी प्रदर्शित करता है।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

पिछले वर्ष खराब मौसम के कारण नहीं आ पाए थे मुख्यमंत्री

कोलता समाज के अध्यक्ष गिरधारी साहू ने बताया कि पिछले वर्ष रामचंडी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना थी, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण वे नहीं आ पाए थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतिनिधिमंडल द्वारा आमंत्रित किए जाने पर मुख्यमंत्री ने रामचंडी दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आश्वस्त किया है।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के संभागीय अध्यक्ष गिरधारी साहू, संरक्षक हरिचरण प्रधान एवं व्यासदेव भोई, उपाध्यक्ष चित्रसेन प्रधान, सचिव मोहनलाल साहू, सदस्य सुवर्धन प्रधान, बसना आंचलिक सभा अध्यक्ष भोजराज प्रधान तथा गिधली सभापति संजय भोई शामिल थे।

 

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

बैगिनडीह के हस्तशिल्प कलाकारों को मिली नई सौगात, 8 लाख रुपये से तैयार सुविधा केंद्र का लोकार्पण

बैगिनडीह के हस्तशिल्प कलाकारों को मिली नई सौगात, 8 लाख रुपये से तैयार सुविधा केंद्र का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, कलेक्टर पद्मिनी...

हेल्थ प्लस

बसना/ हार्ट अटैक के जोखिम से लेकर हाई BP तक की होगी जांच, श्री गोविंद हॉस्पिटल में 9 अक्टूबर को विशेष शिविर

सरायपाली में श्री गोविंद हॉस्पिटल का हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर 9 अक्टूबर को बसना/महासमुंद। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल के...