
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सवरा समाज द्वारा 1 नवम्बर 2017 के स्मृति में बड़े धूम धाम के साथ विजय दिवस मनाया! आपको बता दें कि वर्ष 2003 से शासन प्रशासन सवरा समाज को सवैधानिक अधिकार से वंचित कर दिया और सवरा समाज का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया 2003 से 2017 तक 14 वर्षो तक सवरा समाज को सवैधानिक अधिकार से वंचित कर किया गया जिससे सवरा समाज के युवाओं के कैरियर पर भी प्रभाव पड़ा इससे पूरा समाज सकते में आ गया इससे समाज के कई पीढ़ी पढ़ लिखकर बेरोज़गार होने लगे इससे क्षुब्ध होकर पूरा समाज एक जुट होकर आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हो गए और रणनीति बनाई! एक ऐसा दिन को चुना जिस दिन शासन प्रशासन छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मनाती है उसी दिन सराईपाली के राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में चक्का करते हुए छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का विरोध किया और समाज के बूढ़े, बच्चे,महिला, युवक, युवती सभी ने मिलकर जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु डटे रहे इस चक्का जाम से शासन प्रशासन हरकत आई और हमारे मांगो को जायज मानते हुए जाति प्रमाण पत्र जारी करने और राजपत्र में लाने का आश्वासन दिया तभी हम सवरा समाज के लोग चक्का जाम को बंद किया हमने लड़ा और आखिर हमारी जीत हुई इसलिए पूरा सवरा समाज 1 नवम्बर को प्रतिवर्ष विजय दिवस मनाते हैँ इस वर्ष भी विजय दिवस मनाने हेतु प्रातः माँ घण्टेश्वरी मंदिर में पुरे समाज के लोग जुटे थे पूजा अर्चना पश्चात गोड़वाना भवन में विधिवत सवरा समाज के आराध्य देवी माता शबरी की पूजा अर्चना पश्चात् हमारा विजय दिवस की शुभारम्भ किया गया इसके पश्चात् समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा समाज के प्रगति, पर जोर देते हुए उददबोधन की कड़ी में समाज के सरक्षक जयदेव भोई, प्रांताध्यक्ष पी एल सिदार,सेवानिवृत तहसीलदार कृतिवास भोई, महामंत्री विराट भोई, फनिंद्र भोई, सी एम ओ सूरज सिदार,जिला कोषाध्यक्ष रोशन भोई जिला अध्यक्ष रायगढ़ सम्पूर्ण सिदार, कोषाध्यक्ष युवराज रावल, प्रांतीय सचिव चिंतामणि भोई ने उक्त सभी वक्ताओं ने 1 नवम्बर 2017 के चक्का जाम पर प्रकश डालते हुए समाज को नाशमुक्त करने और समाज को शिक्षित, जागरूक और संगठित होकर समाज को उचाईयों तक ले जाने पर जोर दिया! कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठ जन प्रांतीय पुजारी जदुमणि बाघ, चैतराम भोई, अलेख भोई, राजेंद्र भोई, भोगसिंह भोई, सारथी भोई, नित्यानंद विशाल, वकील नाग, महादेव भोई पृथ्वीराज भोई, तेजराम बिसी,दिलीप भोई, मिडिया प्रभारी डॉ तपन भोई, डॉ रमाकांत भोई, चुड़ामणि भोई,, संकीर्तन बुडेक ,नारद भोई, नरेश भोई उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन गजानन भोई ने किया।




