
सरायपाली विशेषज्ञ सर्जन डॉ. जय प्रकाश बर्मन की ओपीडी सुविधा अब सरायपाली में, प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को मिलेगा परामर्श
जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से संबंधित बीमारियों का होगा परामर्श एवं उपचार, झिलमिला स्थित श्री शांभवी डायग्नोस्टिक सेंटर में मिलेगी विशेषज्ञ ओपीडी सुविधा
सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से संबंधित विभिन्न बीमारियों के परामर्श एवं उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की ओपीडी सुविधा सरायपाली में उपलब्ध होगी। एमबीबीएस, एमएस, एफएमएएस, एफआईएजीईएस डिग्रीधारी जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जय प्रकाश बर्मन प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।
यह विशेष ओपीडी सुविधा झिलमिला, सरायपाली स्थित श्री शांभवी डायग्नोस्टिक सेंटर में उपलब्ध रहेगी। ओपीडी का समय शाम 5 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है।
डॉ. जय प्रकाश बर्मन द्वारा पेट एवं आंत से संबंधित बीमारियों, पित्त की थैली (गॉल ब्लैडर) की समस्या, हर्निया, अपेंडिक्स, बवासीर, भगंदर, फिशर, गांठ, लिपोमा, सिस्ट सहित अन्य सामान्य एवं शल्य चिकित्सा संबंधी समस्याओं पर परामर्श एवं उपचार किया जाएगा।
इसके अलावा स्तन में गांठ एवं स्तन कैंसर, थायराइड की सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी, हिस्टेरेक्टॉमी (बच्चेदानी की सर्जरी), किडनी, यूरेटर एवं ब्लैडर की पथरी का उपचार तथा प्रोस्टेट ग्रंथि की वृद्धि (बीपीएच) से संबंधित समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के अंतर्गत थायराइड सर्जरी, गॉल ब्लैडर सर्जरी, ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी, हिस्टेरेक्टॉमी, किडनी एवं यूरिनरी स्टोन संबंधी उपचार तथा प्रोस्टेट सर्जरी जैसी सुविधाओं की जानकारी भी विज्ञापन में दी गई है।
ओपीडी का समय एवं स्थान:
चिकित्सक : डॉ. जय प्रकाश बर्मन
दिन : प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार
समय : शाम 5:00 से 7:00 बजे तक
केंद्र : श्री श्म्भवी डायग्नोस्टिक सेंटर
पता : पुष्पा मेडिकल के बाजू में, मुख्य मार्ग (मेन रोड), झिलमिला, सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।




