रायपुर। छत्तीसगढ़ का स्वामी विवेकानंद या माना एयरपोर्ट यात्री सेवा और गुणवत्ता मापदंड में देशभर में पांचवें स्थान पर पहुंच गया हैं। वहीं एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा साल 2023 में कराए गए सर्वेक्षण में देश में सबसे पहले स्थान में रहा। बता दें कि उत्कृष्ट सेवा गुणवत्ता सर्वेक्षण में को 4.88 % अंक मिले है।
कहा जा रहा है कि माना एयरपोर्ट पर टेक्सी बुकिंग एजेंसी, उनके स्टाफ और ड्राइवर द्वारा यात्री किए जा रहे विवाद,मार पिट और केंटीन की सुविधा न होने की वजह से कुछ अंको में कटौती किए जाने की वजह से रायपुर एयरपोर्ट पहले से पिछड़ गया है।



