बसना थाना : ग्राम भठोरी में शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे। जिस पर हुई कार्यवाही
थाना बसना में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 21/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 442 के साथ स्वयं के वाहन मोटर सायकल में जुर्म जरायम पतासाजी व अवैध शराब रेड कार्यवाही पर टाउन / देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम भठोरी में लक्ष्मीप्रसाद पटेल नामक व्यक्ति अपने घर के सामने गली में आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह दीपक पटेल एवं रंजन सागर को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पिने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम लक्ष्मी प्रसाद पटेल पिता स्व0 परमानंद पटेल उम्र 55 वर्ष साकिन भठोरी, थाना बसना, जिला महासमुंद का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताया कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 21/03/2024 के 19-40 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । अरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
बसना थाना : ग्राम भठोरी में शराब पिने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे। जिस पर हुई कार्यवाही
RECENT POSTS



