बागबाहरा थाना : NH 353 मेन रोड स्टेशन चौक में एक व्यक्ति को उसके पान ठेला में सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़े थाना बागबाहरा में उप निरीक्षक के अनुसार दिनांक21/03/2024को हमराह आरक्षक 333 ,658 के जुर्म जरायम पतासाजी हेतु टाउन रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि NH 353 मेन रोड स्टेशन चौक में प्रशांत पटनायक नामक व्यक्ति अपने पान ठेला में आने जाने लोगो को रूपये पैसों का दांव लगवाकर विशेष अंक आने पर इनाम मिलने का झांसा देकर सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर मुचबीर पंचनामा तैयार कर तस्दीक हेतु आने जाने गवाह हेमराज महानंद एवं चम्पत सिन्हा को धारा 160 जाफौ का नोटिस देकर साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंच कर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को उसके पान ठेला में सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़े जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रशांत पटनायक पिता स्व प्रफुल्ल चंद पटनायक उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड नं 04 थानापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी होना बताया। जिसे गवाहो एवं पुलिस व मो0सा0 की तलाशी देकर संदेही से तलाशी की सहमति लेकर उसकी तलाशी लिए
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01. पान पराग पान मशाला वाली खाली पुठ्ठा में लिखा 03 नग सट्टा पट्टी एवं 01 नग कोरा कागज में लिखा सट्टा पट्टी जिस पर विभिन्न अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लिखा हुआ है ,03. नगदी रकम 3580 रूपये ,04. एक नग काले रंग डाट पेन जिसमें पेंटोनिक लिखा हुआ है ,04. एक नग वीवो कंपंनी का मोबाईल 1938 जिसका IMEI NO. 867663047180457 एवं 867663047180440 जिसके मोबाईल के व्हाटस् अप में नाम सहित अंको आंकड़ो के सामने रूपये का दांव लगा सट्टा पट्टी कीमती 10000 रूपये जुमला कीमती 13580 रूपये मिला जिसे बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया बाद संदेही को सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया तब आरोपी के कब्जे से मिले उपरोक्त मशरूका को गवाह हेमराज महानंद एवं चम्पत सिन्हा के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 6 (क) जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत दिनांक 21.03.2024 के 16.45 बजे गिरफ्तार किया जाकर गिरप्तारी की सूचना उसके परिजन को दिया गया। मौके पर संपूर्ण कार्यवाही पूर्ण कर जप्तशुदा मशरूका एवं गिरप्तारशुदा आरोपी को साथ लेकर हमराह स्टाफ के थाना वापस आया। आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



