महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त आज प्रदेश भर की 70 लाख महिलाओं के खाते में………. पढ़े पूरी खबर!
महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त आज प्रदेश भर की 70 लाख महिलाओं के खाते में जारी की जाएगी. महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने इसकी लगभग पूरी तैयारी कर ली है. बता दें कि पहले दूसरी किस्त की राशि 1 अप्रैल को आने वाली थी लेकिन वित्तीय वर्ष के कारण तिथि में बदलाव किया गया था. जिसके कारण महिलाओं के खाते में राशि नहीं भेजी गई है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को प्रदेश में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी. महतारी वंदन योजना के तहत पहली किस्त के रूप में छत्तीसगढ़ की 68.53 लाख महिलाओं के खातों में 636.44 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया था. महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा.
वही पिछले महीने के आखिर सप्ताह में सीएम विष्णु देव साय ने पहले अप्रैल को ही पैसे अंतरण होने की जानकारी दी थी लेकिन वित्तीय वर्षांत की वजह से यह संभव नहीं हो सका और अब आज यानी 3 अप्रैल को महिलाओं के खातों मैं योजना की राशि भेजने की तैयारी कर ली गई हैं।
पूर्व में यह भी दावा किया गया था कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने की वजह से राशि ट्रांसफर नहीं होगा लेकिन चूंकि योजना की शुरुआत चुनावी कार्यक्रम के पूर्व ही हो चुकी थी लिहाजा आहार महीने यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में पहुँचती रहेगी। (2nd installment of Mahtari Vandan Yojana will be released today) सरकार ने बताया था कि यह सतत चलते रहने वाली योजना हैं।



