सरायपाली भाजपा मंडल केदुवां के अन्तर्गत आने वाले घोर कांग्रेसी गांव व कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले गांव को अगामी लोकसभा चुनाव में किस प्रकार भाजपा के पक्ष में वोट बैंक बढ़ाया जाये और महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने और तीसरी बार नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने अहम योगदान रहे, जिसके लिए भाजपा मंडल केदुवां के महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक नवागढ़ में रखा गया, जिसमें कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले ग्राम पोटापारा, आंवलाचक्का, छिर्रापाली, साजापाली, बहेरापाली, पंड्रीपानी, मोहनमुण्डा, काकेनचुवां, डुडुमचुवां, रायपानी, मौहाडीपा, कोसमपाली, तिलाईपाली, डंगनियां, केदुवां, बिजातीपाली एवं जलपुर के बूथ में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष जनसमर्थन मांगने पर विस्तृत चर्चा किया गया!
उक्त बैठक में किसी न किसी परिस्थिति में कांग्रेस का गण माने जाने वाले इस अंचल के मिथक को तोड़ने की भरसक प्रयास करने के लिए हर कार्यकर्ता कृत संकल्पित हैं और इस क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर भाजपा के पक्ष में लीड प्राप्त करने पर जोर दिया गया! महिला मोर्चा के सदस्यों द्वारा प्रत्येक बूथ में महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के टीमों एवं भाजपा कार्यसमिति के सदस्यों के साथ 21 अप्रैल 2024
दिन गुरुवार से प्रति दिन 2 – 3 गांवों का भ्रमण किया जायेगा, जिसमें हर-घर, हर-गली, हर-मोहल्ला, हर-गांव कार्यक्रम में मंडल की टीम प्रति दीन सक्रिय रूप से उपस्थित रहेंगे और अगामी 16 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी का आगमन सरायपाली में होने जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बूथ से 100 व्यक्ति मुख्यमंत्री कार्यक्रम में लेने के लिए चर्चा किया गया.
बैठक में सैकड़ो महिला मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से माननीय त्रिलोचन पटेल जी पूर्व विधायक सरायपाली, मंडल अध्यक्ष संजय डडसेना, जनपद सभापति माधवदास चौधरी, जनपद सभापति श्रीमती जयंती पटेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनंतराम पटेल, सरायपाली मंडल महामंत्री सरायपाली प्रमोद सागर, मंडल उपाध्यक्ष रिक्की अग्रवाल, जयलाल पटेल, केदारनाथ पटेल, सरपंच प्रतिनिधि मदन पटेल, एकादशिया पटेल,
महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती छबिला डडसेना, श्रीमती मीथिला बरिहा, श्रीमती नसुमित्रा बरिहा, सरपंच श्रीमती शंकरमतोती पटेल, श्रीमती खिलोत्री अग्रवाल, श्रीमती चैनमोती मानिकपुरी, श्रीमती मंजू मानिकपुरी, श्रीमती मोंगरा पटेल, श्रीमती बिजली मानिकपुरी, श्रीमती सविता बरिहा, श्रीमतीछबिकुंवर बरिहा, श्रीमती सरिता बरिहा, श्रीमती गुरुवारी बरिहा, श्रीमती शिवकुमारी बरिहा, रमेश पटेल, परीक्षित साहू, जयधर भोई, हरिराम निषाद, खगेश्वर पटेल, छबिलाल पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे!



