छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर के एल चौहान की अभिनव विचार ने जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा दिया कलेक्टर की पहल पर प्रशासन द्वारा मतदान के प्रति किसानों ग्रामीणों को जागरूक करने टेक्टर रैली का आयोजन किया गया था जिस पर आज जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया और उनकी टीम द्वारा कलेक्टर के एल चौहान को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
जिले मे आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत 10 अप्रैल को कलेक्टर के एल चौहान के नेतृत्व में टेक्टर रैली का
आयोजन किया जिसमें 51 टेक्टर के साथ किसानों, ग्रामीणों स्काउट गाईड छात्र, सहित अधिकारियों ने भाग लिया और इसका नेतृत्व स्वयं कलेक्टर ने किया और 25 किमी टेक्टर चलाकर ग्रामीणों को मतदान करने जागरूक किया ।
मतदाता जागरूकता अभियान में आज विहान समुह की महिलाओं ने भाग लिया और अपने हाथों में मेंहदी लगाकर जागरूकता लाने प्रयास किया। वही इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी को छत्तीसगढ़ी बोली में मतदान करने और दुसरो को भी मतदान करवाने की शपथ दिलाई।
कलेक्टर के एल चौहान ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किये जाने पर समिति के सदस्यों सहित समस्त जिले वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि यह पुरूस्कार किसानों टेक्टर मालिकों एवं अधिकारियों के सहयोग से मिला है जिन्होंने जागरूकता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की अधिकृत सदस्य सोनल शर्मा ने बताया कि टेक्टर रैली अपनी तरह का पहला आयोजन था जिसमें 51 टेक्टर मालिकों किसानों ने भाग लिया और स्वयं कलेक्टर ने 25 किमी टेक्टर चलाकर मतदान के प्रति जागरूकता लाने का काम किया जिसपर आज जिले के कलेक्टर को सम्मान दिया गया है। मै सभी को बधाई शुभकामनाएं देती हूँ।



