सांकरा थाना : ग्राम भजपुरी में एक व्यक्ति अपने घर में 03 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ाया
थाना सांकरा में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 12.04.2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 603 आरक्षक 44 के ग्राम भ्रमण जुर्म जरायम पतासाजी पर बिजेमाल की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम भजपुरी में एक व्यक्ति अपने घर के सामने में अवैध महुआ शराब ब्रिकी करने वास्ते रखा है
कि सूचना पर दो गवाहों को नोटिस दिया जो जाने को तैयार होने पर हमराह साथ लेकर ग्राम भजपुरी आरोपी के घर के सामने में घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही किया जिससे आरोपी से एक 05 लीटर वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरा 03 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमत 600 रूपये बरामद किया गया
तथा आरोपी को नाम पता पुछने पर अपना नाम जुगेश्वर भोई पिता जगतराम भोई उम्र 50 साल साकिन भजपुरी थाना सांकरा जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया आरोपी को शराब रखने बेचने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया गया जो शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताकर लिखित में दिया
उक्त अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब को गवाहों के समक्ष मौके पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) (क) आबकारी एक्ट का अपराध पाये जाने से आरोपी को दिनांक 12.04.2024 के 19/05 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । बाद वापस थाना आकर बिना नंबरी नालसी पर से नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



