सरायपाली / गाँव वालों की परेशानी आज मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे मांग पूरी नहीं होने पर चुनाव बहिस्कार जैसे फैसला क्या सही है!
महासमुंद जिले मे कई गाँव पिछले विधानसभा चुनाव बहिष्कार कर पक्की रोड पाने की थी आश थी लेकिन मांगे पूरी नहीं हुई ग्रामीणों का कहना है की अधिकारी ,पिछले बार तो झूठी आश्वाशन दिया गया इस बार ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मिलकर रोड नहीं बनने पर क्या करने की तैयारी की है
महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत अभी तक कई ऐसी गाँव है जहा गाँव से मुख्य मार्ग पहुंचने के लिए आज भी संघर्ष कर रहे है मुख्य मार्ग पहुंचने के लिए कच्ची एवं जर्जर मार्गो का मे आना जाना कर रहे है
गांव वाले ज़ब अन्य गाँव का पहुँच मार्ग पक्की देखते है तो अपने गांव पर थोड़ी सर्मिदगी तो जरूर होती है लेकिन गाँव वाले करें तो क्या नेताओं और अधिकारीयों से गुहार ज्यादा से ज्यादा चुनाव बहिस्कार लेकिन इन सबके बावजूद भी लोगो की मांगे पूरी नहीं हो रही है
सरायपाली ब्लॉक के कस्तूरबा बहाल से बांजी बहाल तक कच्ची मार्ग है गांव के लोग काफी परेशान है उन्हें बरसात मे अस्पताल स्कूल जैसे जगहों मे आने जाने मे भारी परेशान रहते है ग्रामीणों का कहना है की पिछले विधानसभा चुनाव मे चुनाव बहिस्कार करने की योजना मे
अधिकारियों के पक्की मार्ग बनाने की आश्वाशन के बाद मान गए थे इस बार नहीं मानेंगे आज मुख्यमंत्री विष्णु देव शाय सरायपाली आने वाले है उनको मिलकर आवेदन देंगे और मांगे नहीं मानें जाने पर चुनाव बहिस्कार करेंगे! 
पिछले विधानसभा चुनाव में गांवो वालों की ओर से चुनाव बहिष्कार किया गया था , परंतु झूठा आश्वासन दे दिया गया था , आज तक न कोई रोड की जांच के लिए आया ना ही कोई इसके बारे में चर्चा कियामु केश विशाल ग्राम कस्तुराबहाल ग्राम पंचायत मल्दामाल



