CG: थम नहीं रहा कुत्तों का आतंक… भिलाई में एक बच्ची को कई जगह नोचा

CG: थम नहीं रहा कुत्तों का आतंक… भिलाई में एक बच्ची को कई जगह नोचा

 

CG: भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र में डॉग बाइट (कुत्ता द्वारा काटने) के मामले थम नहीं रहे हैं। वहीं निगम प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है, जिसकी वजह से लोगों में आक्रोश की स्थिति बनने लगी है। बुधवार को बिजली नगर कॉलोनी में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची किरण को आवारा कुत्ता ने हाथ व पैर में कई जगह नोचा। मोहल्ले के लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। सुपेला अस्पताल में उपचार के लिए बच्ची को जब लेकर स्वजन पहुंचे तो उसकी आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे।

निकाय के पास कुत्तों को पकड़ने का संसाधन नहीं

भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों का बधियाकरण कोरोनाकाल के दौरान से ही बंद है। नगर निगम क्षेत्र में अब तक डॉग हाउस का निर्माण भी नहीं किया गया है। 40 वार्ड वाले इस निकाय के पास आवारा कुत्तों को पकड़ने स्वयं का कोई भी संसाधन नहीं है और न ही इसके लिए कोई प्रयास जमीनी स्तर पर किया गया। यही वजह है कि शहर की मुख्य सड़कों से लेकर वार्ड में गली मोहल्ले तक में आवारा कुत्तों का आतंक नजर आ रहा है।

ढाई वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला

स्थिति यह है कि रात में दोपहिया सवार भी इनसे सुरक्षित नहीं रहते। वहीं भिलाई-तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में औसतन हर दिन पांच से छह मामले आने लगे हैं। बीते 12 जून को गांधी नगर भिलाई-तीन निवासी ढाई वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था। बच्चे के कूल्हे, पेट, दोनों पैर में कई जगहों पर कुत्ता ने नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद सिरसा गेट चौक के पास आवारा कुत्ता ने 10 से अधिक लोगों को काट चुका। इसमें बच्चे, महिला व बुजुर्ग शामिल हैं।

CG: बिलासपुर में आंगनबाड़ी में खेल रही बच्ची के सिर पर गिरा लोहे का पाइप, लापरवाही ने छीन ली मासूम की जिंदगी

CG: बिलासपुर में आंगनबाड़ी में खेल रही बच्ची के सिर पर गिरा लोहे का पाइप, लापरवाही ने छीन ली मासूम की जिंदगी

 

CG: बिलासपुर सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा स्थित घोड़ादाना स्कूल परिसर में रखे डीजे का पाइप तीन साल की मासूम के सिर पर गिर गया। इस हादसे में मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा स्कूल व आंगनबाड़ी परिसर में डीजे संचालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक लोहे का पाइप और अन्य उपकरण रख देने से हुआ। पुलिस ने आरोपी डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि तालापारा में रहने वाली तीन साल की मुस्कान महिलांगे प्रतिदिन घोड़ादाना स्कूल परिसर में संचालित आंगनबाड़ी जाती थी। हालांकि उसका नाम आंगनबाड़ी में दर्ज नहीं था, लेकिन वह रोजाना खेलने के लिए स्कूल आती थी। स्कूल परिसर चारों ओर से बाउंड्री से घिरा हुआ है और भीतर प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी दोनों संचालित हैं।

सिम्स में इलाज के दौरान मौत

इसी परिसर में डीजे संचालक रोहित देवांगन ने अपने डीजे का सामान और लोहे के पाइप रख दिए थे। 14 अगस्त को करीब 11:15 बजे मुस्कान अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी लोहे का एक पाइप अचानक उसके सिर पर गिर गया। गंभीर चोट आने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने तुरंत सिम्स रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो

आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। आसपास रहने वालों के बयान और पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बच्ची की मौत सिर में चोट से हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि परिसर के भीतर डीजे संचालक रोहित देवांगन ने लापरवाहीपूर्वक अपना सामान व पाइप रख छोड़ा था, जिससे यह हादसा हुआ। बयान और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी डीजे संचालक रोहित देवांगन और उसके सहयोगियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 106, 3(5) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी, 16 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी, 16 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

 

छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर से गति पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा और बारिश की संभावना है।

धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मोंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। विभाग ने किसानों और आमजनों को सचेत रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश पर बना कम दबाव क्षेत्र बुधवार सुबह कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके बावजूद दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास का क्षेत्र चक्रवाती घेरे की चपेट में है।

बिजली गिरने का अलर्ट

बिजली गिरने का अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी दी है कि कई इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। लोगों को खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। राज्य में मानसून की सक्रियता बरकरार है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि छत्तीसगढ़ और उससे लगे मध्यप्रदेश में बना कम दबाव क्षेत्र कमजोर हो गया है, लेकिन इसके प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का दौर प्रदेशभर में जारी रहेगा। रायपुर, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगांव सहित मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में गुरुवार की शाम तक कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं, बस्तर संभाग में भी कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं।

राजधानी समेत कई जगह झमाझम

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दुर्ग, धमतरी और बस्तर क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कम दबाव क्षेत्र कमजोर होने के बावजूद चक्रवाती घेरा सक्रिय है, जिससे लगातार बौछारें पड़ रही हैं।

छत्तीसगढ़/ डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले कंबोडिया गैंग का पर्दाफाश, दुबई के दोस्त से सीखा ठगी का तरीका, पांच गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/ डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले कंबोडिया गैंग का पर्दाफाश, दुबई के दोस्त से सीखा ठगी का तरीका, पांच गिरफ्तार

छत्तीसगढ़/रायपुर राजधानी में डिजिटल अरेस्ट कर दो लोगों से एक करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। रेंज साइबर सेल पुलिस ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं। जो कंबोडिया गैंग के सदस्य हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में मनीष पाराशर (नार्थ ईस्ट दिल्ली, गोकुलपुरी), अर्जुन सिंह (हाथरस, उत्तरप्रदेश), राहुल मर्कड (अहमदनगर, महाराष्ट्र), आकाश तुषरानी (उल्लासनगर, महाराष्ट्र) और लखन जाटव (उज्जैन, मध्यप्रदेश) शामिल हैं। ठगों ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शिक्षा विभाग के रिटायर्ड क्लर्क से पुलिस जांच का भय दिखाकर 14 लाख और गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर संतोष दबड़घाव से 88 लाख रुपये की ठगी की थी।

दुबई से सीखा ठगी का तरीका

गैंग का मास्टर माइंड मनीष पाराशर और अर्जुन सिंह है। मनीष का दोस्त रूद्र दुबई में रहता है। रुद्र दुबई से जब दिल्ली आया तो उसने ठगी का तरीका बताया। रूद्र ने मनीष को बताया कि कैसे डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को डरा-धमकाकर रुपये ऐंठे जा सकते हैं। इसके बाद मनीष ने अपने साथी अर्जुन के साथ मिलकर गिरोह का नेटवर्क खड़ा किया।

देशभर में फर्जी आफिस खोलकर रखे

गिरोह के अन्य सदस्य राहुल, आकाश और लखन देशभर में घूम-घूमकर नए लोगों को नेटवर्क से जोड़ते थे। वे किराए पर जगह लेकर फर्जी दस्तावेजों से कारोबारी समूह बनाते। एक आफिस खोलते इसके बाद उनके नाम पर बैंक अकाउंट खुलवाते थे। अकाउंट्स में ठगी की रकम पहुंचती थी।

कंबोडिया और थाईलैंड भेजते थे पैसे

ठग रकम को पहले फर्जी खातों में डालते, फिर उसे कंबोडिया और थाईलैंड के रास्ते विदेश भेजते थे। वहां रकम को डालर और क्रिप्टोकरेंसी में कंवर्ट कराकर दोबारा अपने अकाउंट में मंगवाते थे। इस तरीके से वे रकम होल्ड होने से बच जाते थे।

मनीष पाराशर : आरोपी मनीष कामर्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई किया है। उसका दोस्त दुबई में रहता है। उसने ही मनीष काे डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी दी। अच्छा फायदा होने के बारे में बताया। मनीष का सिम उपलब्ध करवाना था। वह अर्जुन सिंह को सिम देता था। जिसके बाद वह अलग-अलग नंबरों से फोन करता था।

अर्जुन सिंह: आरोपी अर्जुन भी कामर्स से ग्रेजुएक्ट है। उसका काम ठगी के दौरान अहम था। उसके द्वारा वीडियो काल में फाेन करना रहता था। डिजिटल अरेस्ट हुआ व्यक्ति जैसे ही फोन काट देता था उसे अर्जुन के द्वारा फोन कर डराया जाता और फिर वीडियो काल में जुड़ने के लिए कहा जाता था।

राहुल, आकाश और लखन: राहुल मर्कड, आकाश तुषरानी और लखन जाटव 12वीं तक पढ़ाई किए हैं। इनका काम था। बैंक खाते उपलब्ध करवाना। इसके बाद पैसे को एक अकाउंट से दूसरे में ट्रांसफर करना। इसके बदले में इन्हें हर खाते के बदले 15 से 20 हजार रुपये मिलते थे।

केस:01, 28 दिन तक रखा था डिजिटल अरेस्ट

ठगों ने गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर संतोष दबड़घाव (62) को 28 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर रखा था और 88 लाख रुपये ठग लिए थे। ठगों ने खुद को टेलीकाम विभाग और पुलिस अधिकारी बताकर प्रोफेसर को मनी लांड्रिंग, मानव तस्करी और एक्सटार्सन जैसे गंभीर अपराधों में फंसाने का डर दिखाया। 19 जून से 16 जुलाई के बीच बार-बार काल कर झांसे में लिया गया। अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई।

केस-02- सीबीआइ अफसर बनकर रिटायर्ड क्लर्क से ठगे 14 लाख

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र निवासी शिक्षा विभाग के रिटायर्ड क्लर्क रामेश्वर देवांगन को ठगों ने डराकर 14 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपितों ने खुद को टेलीकाम विभाग और सीबीआइ अधिकारी बताकर वाट्सएप वीडियो काल पर लगातार जोड़े रखा और फर्जी लेटर दिखाकर बैंक अकाउंट की जांच के नाम पर रकम ट्रांसफर कराई। पीड़ित ने 15 से 17 जुलाई के बीच अलग-अलग किश्तों में 14 लाख रुपये दिए।

ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। डिजिटल अरेस्ट के मामले में पांच आरोपितों को पकड़ा गया है। इनके पास से मिले बैंक खातों की जांच भी की जा रही है। अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

-अमरेश मिश्रा, आइजी, रायपुर, रेंज

महासमुंद जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन, आदि कर्मयोगी अभियान पर पारित हुआ प्रस्ताव

महासमुंद जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन, आदि कर्मयोगी अभियान पर पारित हुआ प्रस्ताव

महासमुंद/ महासमुंद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आज ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने बताया कि ग्राम सभाओं में आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अंतर्गत ग्राम स्तर पर आदि सेवा केंद्रों की स्थापना, अनुसूचित जनजातीय समुदायों के लिए शैक्षणिक, स्वास्थ्य, रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों के संचालन तथा आजीविका संवर्धन हेतु ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

उल्लेखनीय है कि आदि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य

विशेष रूप से अनुसूचित जनजातीय परिवारों के लिए प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत –ग्रामीण क्षेत्रों में आदि सेवा केंद्रों की स्थापना कर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाना, युवाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना,आजीविका संवर्धन हेतु समूह आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देना एवं ग्राम स्तर पर सामाजिक भागीदारी और जागरूकता सुनिश्चित करना है।

जिले में ऐसे 308 ग्राम है जहां आया अभियान चलाया जाएगा श्री नंदनवार ने बताया कि इस अभियान से अनुसूचित जनजातीय वर्ग की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने इस अभियान का स्वागत करते हुए इसमें सक्रिय सहभागिता देने तैयार हुए।

सरायपाली /ओम हॉस्पिटल में न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉ. रजनीकांत साहू देंगे परामर्श 22अगस्त सुबह 11बजे से

सरायपाली /ओम हॉस्पिटल में न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉ. रजनीकांत साहू देंगे परामर्श 22।अगस्त सुबह 11बजे से

सरायपाली। ओम हॉस्पिटल में मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत साहू  22 अगस्त 2025, शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों का परामर्श देंगे।

डॉ. साहू एमबीबीएस, एमएस, एमच (SGPGI लखनऊ) हैं तथा मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में एक्स कंसल्टेंट रह चुके हैं। वर्तमान में वे वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार बार-बार चक्कर आना या बेहोशी, बोलने या समझने में दिक्कत, हाथ-पैर में कंपन या सुन्नपन, मिर्गी के दौरे, याददाश्त कमजोर होना और चलने में संतुलन बिगड़ना जैसी समस्याओं पर मरीज विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं।

विशेषज्ञ का परामर्श प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शुक्रवार को उपलब्ध रहेगा। मरीजों को अग्रिम पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और इंश्योरेंस से इलाज की सुविधा उपलब्ध है। वहीं बीपीएल कार्डधारी मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा भी दी जाएगी।

ओम हॉस्पिटल द्वारा प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

स्थान: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छत्तीसगढ़)।

📞 संपर्क: 07725-299360, 83700-08558

छत्तीसगढ़ : युवाओं को जुआ-सट्टा एप्स से सावधान रहने की ज़रूरत, जीत का पूरा नियंत्रण मालिकों के हाथ में

 

हाल के दिनों में युवाओं में मोबाइल से कमाई का शौक़ तेजी से बढ़ा है। कई जुआ और सट्टा आधारित एप्स (Apps) युवाओं को “तेज़ी से पैसा कमाने” का लालच देकर अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इन एप्स में दावा किया जाता है कि यूज़र खेलकर या दांव लगाकर आसानी से 2-4 हज़ार रुपये तक जीत सकते हैं। लेकिन हक़ीक़त इससे बिल्कुल अलग है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि इन ऐप्स का पूरा सर्वर और नियंत्रण (system control) कंपनी या मालिक के पास रहता है।

यूज़र चाहे जितनी मेहनत करे, जीत का निर्णय एल्गोरिद्म (algorithm) और सर्वर पर सेट किए गए नियमों से होता है।

ऐप मालिक तकनीकी रूप से कभी भी यह तय कर सकता है कि किसे जीताना है और किसे हाराना है।

इसी वजह से यह देखा गया है कि यूज़र शुरुआत में थोड़ा-बहुत जीतते हैं ताकि उनमें विश्वास बने, लेकिन बाद में लगातार हारते हैं और नुकसान उठाते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक प्रकार का डिजिटल जुआ (online gambling) है, जहां खिलाड़ी के पास असली नियंत्रण नहीं होता। जिताने और हराने का खेल ऐप के मालिकों के हाथ में रहता है। कंपनी हमेशा अपना मुनाफ़ा सुरक्षित रखती है, जबकि यूज़र की जेब खाली होती जाती है।

सरकार ने भी ऐसे ऐप्स पर निगरानी तेज़ कर दी है। हाल ही में केंद्र ने संकेत दिया है कि पैसे से खेले जाने वाले गेम्स और सट्टा एप्स पर प्रतिबंध लगाया जाएगा क्योंकि इससे युवा लत के शिकार हो रहे हैं और परिवार आर्थिक संकट में फँस रहे हैं।

संदेश युवाओं के लिए:
युवाओं को चाहिए कि वे ऐसे एप्स से दूर रहें। शुरुआत में जीत का लालच भले ही आकर्षक लगे, लेकिन अंत में नुकसान सिर्फ़ यूज़र का होता है। मेहनत और कौशल से कमाई का कोई विकल्प नहीं है।

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻गुरुवार, २१ अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:०५, सूर्यास्त: 🌅 ०६:५५

चन्द्रोदय: 🌝 २८:३४,चन्द्रास्त: 🌜१७:५३

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 भाद्रपद ,पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 त्रयोदशी (१२:४४ से चतुर्दशी)

नक्षत्र 👉 पुष्य (२४:०८ से आश्लेशा)

योग 👉 व्यतीपात (१६:१४ से वरीयान)

प्रथम करण 👉 वणिज (१२:४४ तक)

द्वितीय करण 👉 विष्टि (२४:१६ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह ,चंद्र 🌟 कर्क

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५४ से १२:४६

अमृत काल 👉 १७:४९ से १९:२४

गुरु पुष्य योग 👉 ०५:४७ से २४:०८

सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:४७ से २४:०८

अमृत सिद्धि योग 👉 ०५:४७ से २४:०८

विजय मुहूर्त 👉 १४:३० से १५:२३

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५२ से १९:१४

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५२ से १९:५८

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५८ से २४:४२

राहुकाल 👉 १३:५८ से १५:३६

राहुवास 👉 दक्षिण

यमगण्ड 👉 ०५:४७ से ०७:२६

दुर्मुहूर्त 👉 १०:०९ से ११:०१

होमाहुति 👉 केतु ,दिशा शूल 👉 दक्षिण

अग्निवास 👉 पाताल (१२:४४ से पृथ्वी)

भद्रावास 👉 मृत्यु (१२:४४ से २४:१६)

चन्द्र वास 👉 उत्तर

शिववास 👉 भोजन में (१२:४४ से श्मशान में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – शुभ २ – रोग ३ – उद्वेग ४ – चर

५ – लाभ ६ – अमृत ७ – काल ८ – शुभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – अमृत २ – चर ३ – रोग ४ – काल

५ – लाभ ६ – उद्वेग ७ – शुभ ८ – अमृत

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

उत्तर-पश्चिम (दही का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

मासिक शिवरात्रि, अघोरा चतुर्दशी व्रत आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २४:०८ तक जन्मे शिशुओ का नाम पुष्य नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (हू, हे, हो, डा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (डी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २९:३२ से ०७:५१

कन्या – ०७:५१ से १०:०९

तुला – १०:०९ से १२:३०

वृश्चिक – १२:३० से १४:४९

धनु – १४:४९ से १६:५२

मकर – १६:५२ से १८:३४

कुम्भ – १८:३४ से १९:५९

मीन – १९:५९ से २१:२३

मेष – २१:२३ से २२:५७

वृषभ – २२:५७ से २४:५१+

मिथुन – २४:५१+ से २७:०६+

कर्क – २७:०६+ से २९:२८+

पञ्चक रहित मुहूर्त

मृत्यु पञ्चक – ०५:४७ से ०७:५१

अग्नि पञ्चक – ०७:५१ से १०:०९

शुभ मुहूर्त – १०:०९ से १२:३०

रज पञ्चक – १२:३० से १२:४४

शुभ मुहूर्त – १२:४४ से १४:४९

चोर पञ्चक – १४:४९ से १६:५२

शुभ मुहूर्त – १६:५२ से १८:३४

रोग पञ्चक – १८:३४ से १९:५९

शुभ मुहूर्त – १९:५९ से २१:२३

शुभ मुहूर्त – २१:२३ से २२:५७

रोग पञ्चक – २२:५७ से २४:०८+

शुभ मुहूर्त – २४:०८+ से २४:५१+

मृत्यु पञ्चक – २४:५१+ से २७:०६+

अग्नि पञ्चक – २७:०६+ से २९:२८+

शुभ मुहूर्त – २९:२८+ से २९:४८+

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिये विभिन्न उलझनों से भरा रहेगा पूर्व में किसी से किये वादे को पूरा ना कर पाने पर अपमानित होने की संभावना है।आज आप जो भी विचारेंगे या निर्णय लेंगे परिणाम उसके विपरीत ही रहने वाला है। विशेष कर आज धन संबंधित मामलों में स्पष्टता रखें टालमटोल करने पर कलह क्लेश होगा। कार्य व्यवसाय की गति मंद रहेगी इसके ठीक करना आज बहुत मुश्किल होगा। आध्यात्मिक कार्यो में लगाव रहेगा लेकिन उलझनों के कारण समय नही दे सकेंगे। जमीन संबंधित अथवा अन्य अचल संपत्ति के कार्यो से जुड़े लोगों को प्रयास करने पर अनुकूल परिणाम मिल सकते है लेकिन धन की लेन देन आज ना करें। घर मे किसी गलतफहमी के कारण मतभेद होंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन मिश्रीत फलदायी रहेगा आज आपके स्वभाव में क्रोध और दया का मिश्रित समावेश रहेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर बेचैन रहेंगे मेहनत करने में आज कसर नही छोड़ेंगे फिर भी धन लाभ में विलंब होने पर क्रोध आएगा। आज किसी के द्वारा वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया जा सकता है परोपकार की भावना प्रबल रहेगी लेकिन सीमित साधनों के कारण ठीक से कर नही पाएंगे फिर भी सामर्थ्य अनुसार किसी याचक को कुछ न कुछ अवश्य देंगे। भाई बंधु अथवा घर के अन्य सदस्य का जिद्दी व्यवहार कुछ समय के लिये परेशान‌ करेगा। सरकार संबंधित कार्य भाग दौड़ के बाद आश्चर्य जनक परिणाम देंगे। रक्त अथवा पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहेंगे लेकिन आलस्य के कारण उखड़े मन से कार्य करेंगे। आध्यात्म एवं भाग्य पक्ष प्रबल रहेगा परन्तु फिर भी धर्म-कर्म की तुलना में सुखोपभोग को अधिक महत्त्व देंगे। मध्यान तक कि दिनचर्या में उदासीनता रहेगी इसके बाद मन मे पैतृक कार्यो अथवा संसाधनों से लाभ पाने की युक्ति लगी रहेगी। नौकरी अथवा व्यवसायी वर्ग दोनो ही बुद्धि बल से आवश्यकता अनुसार धन की आमद कर लेंगे लेकिन तुरंत खर्च भी हो जाएगा छोटे भाई बहन से पैतृक मामलों या चुगली के कारण कहा सुनी हो सकती है। माता पक्ष से जो आशा लगाए है उसके पूरे होने में संदेह रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपका व्यक्तित्त्व निखारा रहेगा लेकिन फिर भी अपनी बातों को या पक्ष को अन्य के सामने रखने में परेशानी आएगी या तो आप किसी से बात ही नही करेंगे या सीधे ही अपना अधिकार जताएंगे। पराक्रम से बिगड़े कार्य और संबंधों को जोड़ने का प्रयास करेंगे इसमे काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन मन की चंचलता एक बात पर टिकने नही देगी। कार्य व्यवसाय से धन की आमद अवश्य होगी पारिवारिक सदस्यों से बना कर चले विशेष कर पैतृक कार्यो में किसी प्रकार की जोरजबरदस्ती ना करें लाभ की जगह हानि हो सकती है। भाग दौड़ का फल संध्या के समय असकमात मिलेगा। कोर्ट कचहरी अथवा शत्रु पक्ष के कारण धन खर्च होने की संभावना है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपके लिये आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज आप अपने मन की बात किसी को समझाने में असफल रहेंगे उल्टे आपकी बात का अन्य अर्थ निकालने पर किसी से तकरार अथवा प्रेम सम्बंध में।खटास आसकती है। दिन के आरंभ से मध्यान बाद तक का समय कलह वाला बना है सोच समझ कर ही किसी से व्यवहार करें धन को लेकर भी उलझने लगी रहेंगी जोड़ तोड़ कर भी धन लाभ होने की जगह आज खर्च ही अधिक होगा। व्यवसायी वर्ग भी लेदेकर सौदे करेंगे जिससे धन लाभ तो होगा लेकिन हानि की भरपाई नही कर सकेंगे। घर मे महिला वर्ग आर्थिक उलझन सुलझाने में मदद कर सकती है लेकिन चार बाते सुनाने के बाद ही। सेहत ठीक रहेगी पर मानसिक तनाव के कारण अंदर ही अंदर कुढ़न लगी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन राज समाज से सम्मान दिलाएगा आपका नरम स्वभाव अन्य लोगो को आकर्षित करेगा लेकिन किसी की उद्दंडता को बख्शेंगे भी नही। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे पुराने सौदों से धन लाभ होगा भविष्य के लिये नई योजना बनेगी परन्तु इस पर कार्य आज आरम्भ ना करें धन फंसने की संभावना है। आज किसी अन्य व्यवसायी को मिलने वाला अनुबंध आपकी झोली में आसकता है इसके लिए थोड़े अधिक व्यवहारिक होने की आवश्यकता है। माता पिता से स्नेह संबंध रहेंगे लेकिन पति पत्नी के बीच अहम अथवा जिद को लेकर खींचतान होगी संताने भी पिता का पक्ष लेंगी। मन व्यसनों की और शीघ्र आकर्षित होगा इससे बचें। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप अन्य लोगो को अपनी तुलना में कम आकेंगे घर और कार्य क्षेत्र पर संगी साथियो को दबा कर रखना आपसी मतभेद का कारण बनेगा। लेकिन आज किसी पुराने मुकदमे अथवा झगड़े के सुलझने पर राहत भी मिलेगी। कार्य व्यवसाय केवल बुद्धि बल और व्यवहारिकता से ही लाभ होगा वह भी आशानुकूल नही। सहकर्मी आपसे किसी न किसी बात पर नाराज ही रहेंगे। मध्यान के बाद विवेक होने के बाद भी मनमर्जी से कार्य करेंगे। लेखन अथवा अध्यापन से जुड़े लोग कई दिन की मेहनत का फल कम मिलने से उदास होंगे। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे खर्च भी होगा लेकिन इसके बाद भी मन संतुष्ट ही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का पिछले कुछ दिनों की तुलना में बेहतर रूप से व्यतीत करेंगे। आज आप जिस भी कार्य को करना आरंभ करेंगे परिस्थितियां स्वतः ही उसके अनुकूल बन जाएंगी लेकिन स्वभाव में आलस्य रहने के कारण कुछ ना कुछ अभाव भी रहेगा। नौकरी व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में आपका काम अच्छा रहेगा आपकी कार्य प्रणाली भी लोगो को पसंद आएगी इस कारण मन मे अहम भाव उत्पन्न होगा। भाई बंधुओ का सुख भी अन्य दिनों की अपेक्षा ठीक रहेगा लेकिन मन मे स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। सरकारी कार्यो को आज टालने का प्रयास करें भागदौड़ एवं खर्च के बाद भी परिणाम निराश करेंगे। दांन्त अथवा हड्डियों में दर्द या मूत्राशय संबंधित शिकायत रह सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन विषम परिस्थिति वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही सेहत में गिरावट दर्ज होगी लेकिन फिर भी अनदेखी करेंगे जिसका प्रतिकूल परिणाम मध्यान बाद से देखने को मिलेगा। आज पराक्रम की कमी नही रहेगी अति आत्मविश्वास की भावना से भरे रहेंगे कुछ मामलों में इससे हानि ही होगी। कार्य क्षेत्र अथवा अन्य जगह शत्रु पक्ष से तकरार होने की सम्भवना मन मे भय उत्पन्न करेगी लेकिन किसी के बीच बचाव करने पर मामला गंभीर होने से पहले ही शांत हो जाएगा। आज अन्य लोगो के सहयोग की आवश्यकता अधिक पड़ेगी इसलिए व्यर्थ की बयान बाजी से बचें। धन लाभ के लिये प्रयास में कमी नही करेंगे फिर भी आशानुकूल नही हो पायेगा। घर अन्य सदस्यों के कारण दबाव अथवा घुटन अनुभव होगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन परिस्थितियां लगभग प्रत्येक कार्य मे विजय दिलाने वाली बन रही है लेकिन आपकी मानसिक स्थित पल पल में बदलने के कारण विजय स्थायी नही रहेगी। दिन का आरंभिक भाग घरेलू और व्यावसायिक उलझनों की उधेड़ बुन में खराब होगा मध्यान के समय कही से शुभ समाचार मिलेगा अटके कार्यो में किसी अनुभवी का सहयोग भी मिलेगा लेकिन धन लाभ के लिये जब भी प्रयास करेंगे वह आगे के लिये लटकने से मन निराश होगा फिर भी खर्च लायक आय सहज मिल जाएगी। संकलन करने के विचार आज ना बनाये अन्यथा व्यर्थ मानसिक और शारीरिक कसरत करने पर भी हासिल कुछ नही होगा। स्त्री वर्ग चंचल और जिद्दी रहेंगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपको पूर्व में कई गई किसी गलती अथवा शत्रु पक्ष के कारण मन मे भय बना रहेगा। कार्य क्षेत्र पर भी खुल कर काम नही कर पाएंगे संकोची प्रवृति हर काम में बाधक बनेगी अपनी ही आदतों पर क्रोध भी आएगा। अपना काम निकालने के लिये अनैतिक साधनों का सहारा भी ले सकते है धन की आमद कुछ व्यवधान के बाद सीमित मात्रा में ही होगी आज आप इसको लेकर ज्यादा भाग दौड़ के पक्ष में भी नही रहेंगे। नौकरी पेशा लोग अधिक कार्य भार के कारण परेशान होंगे। व्यवसायी वर्ग किसी महत्तवपूर्ण कार्य को लेकर संतोष में रहेंगे। घर के सदस्य आवश्यकता के समय सहयोग करेंगे। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी बनी रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपका ध्यान खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस पाने पर केंद्रित रहेगा इसके कारण बेतुकी हरकते करने से भी नही चूकेंगे। घर के सदस्य आपके रहस्यमयी स्वभाव से परेशान रहेंगे पल में स्नेह अगले ही पर गुस्सा करने पर परिजनो से मतभेद होंगे। माता पक्ष को छोड़कर अन्य किसी से कम ही बनेगी। नौकरी पेशा एवं व्यवसायी वर्ग अनुभव होने के बाद भी अनाड़ियों जैसे व्यवहार करेंगे। आज आप जिसे अपना शत्रु मानेंगे वही किसी न किसी रूप में धन लाभ कराएगा। थोड़ी भागदौड़ करने पर धन लाभ भी होगा लेकिन बचत नही हो सकेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर किसी से ना उलझे मान भंग हो सकता है। व्यर्थ के खर्च में कमी लाये आगे धन संबंधित समस्या होगी।

 

बाढ़ का कहर: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र–तेलंगाना नेशनल हाईवे 24 घंटे से बंद, गोदावरी-इंद्रावती उफान पर

बाढ़ का कहर: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र–तेलंगाना नेशनल हाईवे 24 घंटे से बंद, गोदावरी-इंद्रावती उफान पर

CG: बीजापुर में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। गोदावरी और इंद्रावती नदी के उफान पर आने से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है। भोपालपटनम–हैदराबाद नेशनल हाइवे 163 पर जगह-जगह पानी भर गया है। टेकुलगुडेम और आसपास के क्षेत्रों में नदी का पानी हाइवे पर बह रहा है। इससे आवागमन बंद कर दिया गया है।

मंगलवार शाम से दोनों नेशनल हाइवे पर यातायात पूरी तरह ठप है। दोनों ओर से सैकड़ों यात्री वाहन और मालवाहक ट्रक फंसे हुए हैं। यात्रियों को खाने-पीने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री सड़क पर ही रात बिताने को मजबूर हुए।

सिरोंचा में अलर्ट, 53 गांव खतरे में

महाराष्ट्र के सिरोंचा तहसील में प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। गोदावरी किनारे बसे 53 गांवों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। गांवों में मुनादी कर लोगों को निचले इलाकों से हटने की अपील की जा रही है। स्वास्थ्य दल और राहत टीम को भी तैयार रखा गया है। ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।

इंद्रावती का जलस्तर घटने लगा लेकिन खतरा कायम

छत्तीसगढ़ के तीमेड इलाके में इंद्रावती नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है। 24 घंटे से दोनों नेशनल हाइवे बंद है। भोपालपटनम व महाराष्ट्र क्षेत्र के 53 गांव में अलर्ट किया गया है। बाढ़ के कारण दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हैं। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के गोदावरी-इंद्रावती दोनों नदियां उफान पर है। जिले अभी भी बारिश जारी है।

महासमुंद एसडीएम श्री उमेश साहू द्वारा खाद दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

महासमुंद एसडीएम श्री उमेश साहू द्वारा खाद दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण

 

महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अनुविभाग बागबाहरा में कृषि एवं खाद दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा श्री उमेश कुमार साहू, तहसीलदार श्री नितिन कुमार ठाकुर एवं राजस्व निरीक्षक श्री हरिश्चंद्र बेहरा की टीम द्वारा श्री गणेश कृषि केंद्र बागबाहरा एवं श्री हरि कृषि केंद्र बागबाहरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पॉस मशीन एवं गोदामों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री हरि कृषि केंद्र के गोदाम का विशेष परीक्षण किया गया।

इसी अनुक्रम में तहसीलदार कोमाखान श्री हरिश्कांत ध्रुव द्वारा कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार औचक निरीक्षण की कार्यवाही की जाएगी। किसी भी कृषि केंद्र द्वारा किसानों को अधिक मूल्य पर खाद बिक्री करने या कालाबाजारी की स्थिति में कठोर कार्रवाई की जाएगी।