महासमुंद बसना / विलाल ऑपरेशन शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम मे 25 मई क़ो जल्द ही सम्पर्क करें देखें पूरी जानकारी!

महासमुंद बसना / विलाल ऑपरेशन शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम मे 25 मई क़ो जल्द ही सम्पर्क करें देखें पूरी जानकारी!

अग्रवाल नर्सिंग होम में ऑपरेशन शिविर 25 को
सर्जन डॉ. संदीप दवे एवं अपनी सेवाएं देंगे। इस विशाल ऑपरेशन शिविर में विभिन्न प्रकार के हर्निया, गॉलब्लैडर
पथरी अपेंडिक्स, बच्चेदानी संबंधित, किडनी स्टोन, प्रोस्टेट, हाइड्रोसील, अंडाशय गठान, ओवेरियन सिस्ट
पॉलिप, परफोरेशन, पाइल्स, फिशर, दूरबीन द्वारा पेट की जांच, स्तन की गठान, कैंसर संबंधित ऑपरेशन का
दूरबीन एवं लेजर पद्धति से भारत के प्रसिद्ध सर्जन की टीम द्वारा किया जाएगा। अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉ. एनके अग्रवाल ने बताया कि 25 मई को हमने विशाल आपरेशन शिविर रखा है। जिसमें भारत के प्रख्यात डॉक्टरों की टीम डॉ. संदीप दवे दूरबीन पद्धति.शल्य चिकित्सक (रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर), डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन
(रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर), (अग्रवाल नर्सिंग होम बसना) से डॉक्टर भारती अग्रवाल स्त्री एवं प्रसूति
रोग विशेषज्ञ शिविर का संचालन करेंगे। राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं बीजू कार्ड के अंतर्गत उपलब्ध
आपरेशन निःशुल्क किया जाएगा एवं कुछ आपरेशन आयुष्मान के अंतर्गत नहीं है, जैसे बच्चे दानी संबंधित,
हाइड्रोसिल, पाईल्स, फिशर इत्यादि का ऑपरेशन किया
जाएगा।

महासमुंद / कलेक्टर ने 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

महासमुंद / कलेक्टर ने 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को
लैपटॉप व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

 

महासमुंद 21 मई 2024/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज यहां अपने कार्यालय में हाल ही में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पांच विद्यार्थियों को टॉप 10 में जगह बनाने पर लैपटॉप एवं प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि किसी भी मुकाम को पाने के लिए परिश्रम करना पड़ता है। इस दौरान चुनौतियां भी सामने आती हैं। आप सभी को चुनौतियों से घबराना नहीं है।

 

जो भी लक्ष्य है उसे प्राप्त करना है। उन्हांने छात्र-छात्राओं को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने और आगे भी बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों के आगे की पढ़ाई की जानकारी ली और कहा की सबसे पहले महाविद्यालय स्तर पर अच्छे से पढ़ाई करें। विद्यार्थियों ने कहा कि बैंकिंग,चिकित्सा और सिविल सेवा में जाना कहते हैं। कलेक्टर ने इस दौरान उन्होंने अपने यू पी एस सी तैयारी की जानकारी दी और मार्गदर्शन दिया।कलेक्टर के हाथों लेपटॉप और उनसे मिले सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए यह लेपटॉप उनके बहुत काम आएगा।

मालूम हो कि कक्षा 10वीं परीक्षा-2024 के परीक्षा परिणाम में महासमुंद जिले की चार विद्यार्थियों ने टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया। इनमें सेजेस इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद की छात्रा प्रेरणा साहू ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोरेसिंहा की छात्रा रिया साहू एवं एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुण्डा सरायपाली की छात्रा डेनिशा प्रधान ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 9वां स्थान तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिबर्रा के छात्र तेजस नायक ने 97.17 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में

 

10 वां स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में महासमुंद जिले से ईवास वुडलैंड इंग्लिश स्कूल सरायपाली की छात्रा महक अग्रवाल ने 97.40 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सम्मानित अवसर पर छात्र-छात्राओं के अभिभावक, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, सहायक संचालक शिक्षा श्री सतीश नायर, श्री नंदकिशोर सिन्हा, सेजेस इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती आमी रूफस उपस्थित थे।

बसना सांकरा / लुटेरों पकड़ कर क़ो पुलिस ने पकड़ किया खुलासा, धरमपुर कंचनपुर मार्ग मे किए थे लूट पाट और मारपीट!

बसना सांकरा / लुटेरों पकड़ कर क़ो पुलिस ने पकड़ किया खुलासा, धरमपुर कंचनपुर मार्ग मे किए थे लूट पाट और मारपीट!

लूट करने वालो पर सांकरा पुलिस की कार्यवाही आरोपी के कब्जे से दो मोटर सायकल कीमती 75000 व तीन नग मोबाईल कीमती 22000 एवं नगदी रकम 58300 कुल कीमती 1,55,300 रूपये जप्त
…… दिनाँक 19/05/2023 को एक व्यक्ति हेमकुमार साहू पिता जीतराम साहू उम्र 28 वर्ष साकिन बुटिपली थाना बसना ने थाना आकर बताया कि धरमपुर कंचनपुर के बीच कच्ची रोड के पास कुछ अज्ञात लोग रास्ता रोककर मारपीट किए एव नगद रकम रखे को लूट लिए की सूचना पर थाना सांकरा स्टाफ द्वारा पता तलास कर चार संदेहीयो को थाना लाया गया पूछताछ दौरान अपराध कबुल करने पर आरोपी

(1) परमानंद पटेल पिता हीरालाल पटेल उम्र 35 साल साकिन नवा गांव थाना बसना (2)नैनिष पटेल पिता घुराउ लाल उम्र 24 साल (3)अजय साव पिता गोकुल साव उम्र 23 साल (4) मनीष बाघ पिता स्व छोटेलाल बाघ उम्र 20 साल तीनो साकिन बगारदरहा थाना सांकरा एव अन्य पर अपराध धारा

341,394,34 भा,द,वि कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में आरोपियो के कब्जे से दो मोटर सायकल कीमती 75000 व तीन नग मोबाईल कीमती 22000 एवं नगदी रकम 58300 कुल कीमती 1,55,300 रूपये जप्त किया गया प्रकरण के अग्रिम कार्यवाही में अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
संपूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस द्वारा की गई।

बसना सांकरा / लुटेरों क़ो पुलिस ने पकड़ किया खुलासा धरमपुर कंचनपुर मार्ग मे किए थे लूट पाट और मारपीट  आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे!

बसना सांकरा / लुटेरों क़ो पुलिस ने पकड़ किया खुलासा धरमपुर कंचनपुर मार्ग मे किए थे लूट पाट और मारपीट  आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे!

लूट करने वालो पर सांकरा पुलिस की कार्यवाही आरोपी के कब्जे से दो मोटर सायकल कीमती 75000 व तीन नग मोबाईल कीमती 22000 एवं नगदी रकम 58300 कुल कीमती 1,55,300 रूपये जप्त
…… दिनाँक 19/05/2023 को एक व्यक्ति हेमकुमार साहू पिता जीतराम साहू उम्र 28 वर्ष साकिन बुटिपली थाना बसना ने थाना आकर बताया कि धरमपुर कंचनपुर के बीच कच्ची रोड के पास कुछ अज्ञात लोग रास्ता रोककर मारपीट किए एव नगद रकम रखे को लूट लिए की सूचना पर थाना सांकरा स्टाफ द्वारा पता तलास कर चार संदेहीयो को थाना लाया गया पूछताछ दौरान अपराध कबुल करने पर आरोपी

(1) परमानंद पटेल पिता हीरालाल पटेल उम्र 35 साल साकिन नवा गांव थाना बसना (2)नैनिष पटेल पिता घुराउ लाल उम्र 24 साल (3)अजय साव पिता गोकुल साव उम्र 23 साल (4) मनीष बाघ पिता स्व छोटेलाल बाघ उम्र 20 साल तीनो साकिन

बगारदरहा थाना सांकरा एव अन्य पर अपराध धारा 341,394,34 भा,द,वि कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में आरोपियो के कब्जे से दो मोटर सायकल कीमती 75000 व तीन नग मोबाईल कीमती 22000 एवं नगदी रकम 58300 कुल कीमती 1,55,300 रूपये जप्त किया गया प्रकरण के अग्रिम कार्यवाही में अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
संपूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस द्वारा की गई।

छत्तीसगढ़ / वाहन चालकों से कम दामों में डीजल खरीद कर ढाबा पर डीजल का अवैध भंडारण कर बिक्री की सूचना पर खरसिया पुलिस की रेड……

छत्तीसगढ़ / वाहन चालकों से कम दामों में डीजल खरीद कर ढाबा पर डीजल का अवैध भंडारण कर बिक्री की सूचना पर खरसिया पुलिस की रेड……

ग्राम सेन्द्रीपाली में पुलिस ने ढाबा और एक घर से किया 390 लीटर अवैध डीजल जप्त, दो आरोपियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की कार्रवाई….19 मई रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर खरसिया क्षेत्र में प्रशिक्षु आईपीएस/थाना प्रभारी खरसिया श्री आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में अवैध शराब, जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने लगातार अभियान स्तर पर कार्यवाही कर रही है ।

इसी क्रम में कल 18 मई को प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में खरसिया पुलिस की टीम द्वारा डीजल का अवैध भंडारण की सूचना पर कार्यवाही किया गया है । प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेन्द्रीपाली का मुकेश साहू और ताराचंद पटेल द्वारा क्षेत्र में चलने वाले भारी वाहन चालकों से कम दामों में डीजल खरीद कर मुकेश साहू अपने ढाबा पर तथा ताराचंद पटेल अपने घर में बिना लाइसेंस भंडारण कर अवैध रूप से बिक्री किया जाता है । सूचना पर तत्काल खरसिया पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर के बताए दोनों स्थानों पर रेड कार्यवाही किया गया । संदेही मुकेश साहू के ढाबा से पुलिस ने गवाहों के समक्ष 40-40 लीटर क्षमता वाले दो जरकिन एवं 50 लीटर क्षमता वाला एक जरकिन में कुल 130 लीटर डीजल (₹11,700) व एक खाली जरीकेन एवं प्लास्टिक का बडा चाडी जप्त किया गया ।

वहीं ग्राम सेन्द्रीपाली के ताराचंद पटैल के घर अंदर कमरे से 40 लीटर क्षमता वाले चार जरीकेन और 50 लीटर क्षमता वाले दो जरीकेन में कुल 260 लीटर डीजल (₹23,400) एवं मौके से 40 एवं 200 लीटर क्षमता वाले खाली ड्रम/जरीकेन, एक प्लास्टिक का बडा चाडी जप्त किया गया है। आरोपी ताराचंद पटैल पिता मिलाप पटैल उम्र 25 वर्ष एवं आरोपी मुकेश कुमार साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सेन्द्रीपाली से पुलिस ने कुल 390 लीटर डीजल कीमती ₹35,100 का जप्त किया गया है । आरोपियों द्वारा आवश्यक एवं ज्वलनशील पदार्थ डीजल का उपेक्षापूर्ण भंडारण और बिक्री करने के कृत्य पर आरोपियों के विरुद्ध थाना खरसिया क्रमशः अपराध क्रमांक 310, 311 धारा 285 आईपीसी 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में उपनिरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर, उमाशंकर धृतांत, आरक्षक योगेश साहू, हेमलाल सिदार और सत्या नारायण सिदार शामिल थे ।

बलौदा बाजार कसडोल ग्राम सुकदा मोड़ के पास कार चालक अपने वाहन को काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को पल्टी कर दिया जिसमे एक महिला कि हुई मौत

बलौदा बाजार कसडोल ग्राम सुकदा मोड़ के पास कार चालक अपने वाहन को काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को पल्टी कर दिया जिसमे एक महिला कि हुई मौत
थाना कसडोल में सउनि के अनुसार दिनांक 21.05.2024 को थाना कसडोल के मर्ग क्रमांक 32/24 धारा 174 जा.फौ. की मृतिका धरमीन चौहान की मृत्यु के संबंध में जांच किया मृतिका के परिजनों तथा मौका गवाहों से पुछताछ कथन लेख किया जो बताये कि मृतिका दिनांक 04.04.2024 को राज कुमार कुम्हरानी के कार क्रमांक CG22-T-6965 में बैठकर ग्राम अर्जुनी ईलाज कराने गई थी

तथा ईलाज कराकर वापस आते समय ग्राम सुकदा मोड़ के पास कार क्रमांक CG22-T-6965 का चालक राज कुमार कुम्हरानी अपने वाहन को काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को पल्टी कर दिया जिससे मृतिका की सिर, गला एवं हाथ में चोंट लगी तथा साथ में बैठे उर्मिला बाई को हल्की अंदरूनी चोंट लगी,

मृतिका को ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया था जो दिनांक 05.04.2024 को ईलाज के दौरान फौत हो गई PM रिपोर्ट में डांक्टर व्दारा रोड एक्सीडेंट से सिर में चोंट लगने से होने के कारण कार चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279,337,304-A भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बलौदा बाजार भाटापारा सिटी : बस स्टेण्ड ओव्हर ब्रीज के ऊपर स्कूटी चालक ने साइकल सवार व्यक्ति को पीछे से मारी ठोकर घायल व्यक्ति ने कराया मामला दर्ज

बलौदा बाजार भाटापारा सिटी : बस स्टेण्ड ओव्हर ब्रीज के ऊपर स्कूटी चालक ने साइकल सवार व्यक्ति को पीछे से मारी ठोकर घायल व्यक्ति ने कराया मामला दर्ज
मै सखाराम बंजारे संतमाता कर्मा वार्ड भाटापारा मे रहता हू। कक्षा 12वी तक पढाई किया हू। सायकल रिपेरिंग का काम करता हू। दिनांक 20/05/2024 को रात्रि करीबन 09.30 बजे हाऊसिंग बोर्ड कालोनी पटपर भाटापारा से शादी कार्यक्रम मे शामिल होकर अपने घर हीरो जेट गोल्ड सायकल से जा रहा था कि बस स्टेण्ड ओव्हर ब्रीज के ऊपर पहुचा था

उसी समय पीछे से आ रही स्कूटी वाहन क्रमांक CG22H0651 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मेरे सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मै अपने सायकल सहित गिर गया। स्कूटी चालक अपने वाहन को लेकर वहा से भाग गया

पीछे आ रहे मेरे पहचान का सोनू निषाद अपने मोबाईल फोन मे स्कूटी वाहन का नम्बर का फोटो खिचा था तथा उसी ने मुझे उठाया था तथा स्कूटी वाहन के नम्बर को बताया है। एक्सीडेंट करने से मेरे पीठ, दोनो हाथ की कोहनी, दाहिने पैर की घुटने, तथा बाये पैर की ऐडी मे चोटे लगी है।

घटना को सोनू निषाद एवं आस पास के आने जाने वाले लोग देखे है। रिपोर्ट करता हू। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बतायेनुसार लिखा गया है। कार्यवाही किया जाये। थाना में आरोपी के खिलाफ धारा 279-IPC, 336-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

महासमुंद / टोल टैक्स माफ़ होता है तो 4 व्हीलर के मालिकों को दोनों टोल गेट में कितने रुपए की बचत जान लीजिए लेकिन इसके लिए आप जिले के निवासी के अलावा और क्या होना चाहिए!

महासमुंद / टोल टैक्स माफ़ होता है तो 4 व्हीलर के मालिकों को दोनों टोल गेट में कितने रुपए की बचत जान लीजिए लेकिन इसके लिए आप जिले के निवासी के अलावा और क्या होना चाहिए!

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक बार फिर टोल टैक्स माफ करने की मांग की गई है। स्थानीय नागरिकों ने CG -06 पासिंग वाहनों पर टोल टैक्स माफ करने के लिए BSCPL को ज्ञापन सौंपा है।

महासमुंद के दोनों टोल गेट में 290 रुपए की बचत:CG-06 पासिंग वाहनों के टोल टैक्स फ्री करने की मांग, BSCPL को सौंपा ज्ञापन छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक बार फिर टोल टैक्स माफ करने की मांग की गई है। स्थानीय नागरिकों ने CG -06 पासिंग वाहनों पर टोल टैक्स माफ करने के लिए BSCPL को ज्ञापन सौंपा है।

दरअसल, महासमुंद जिले के अंतर्गत 2 टोल प्लाजा आते हैं। पहला टोल गेट झलप के पास और दूसरा टोल गेट सिंघनपुर के पास हैं। सराईपाली के छुईपाली के टोल गेट में 4 व्हीलर वाहनों को एक-एक बार आना – जाना करने पर 120 रुपया टोल टैक्स देना पड़ता है। वहीं झलप स्थित ढाक टोल प्लाजा में CG 06 पासिंग की 4 व्हीलर गाड़ियों को 170 रूपया टोल टैक्स देना पड़ता है।

दोनों टोल गेट में 290 रुपए की होगी बचतCG 06 की गाड़ियों का टोल टैक्स माफ़ होता है तो 4 व्हीलर के मालिकों को दोनों टोल गेट में 290 रुपए की बचत होगी। इसलिए जिलेवासियों की मांग है कि स्थानीय गाड़ियों का टोल टैक्स माफ हो। यानी महासमुंद जिले की CG-06 की गाड़ियों को टोल फ्री करने की मांग की जा रही है।

टोल प्लाजा में देना होता है टोल टैक्स स्थानीय नागरिकों ने बताया कि NH -53 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के महासमुंद में दोनों टोल प्लाजा में जिले वासियों को टोल टैक्स देना होता है, लेकिन ओडिशा के बरगढ़ के टोल गेट में जिलेवासियों का टोल टैक्स फ्री है। दुर्ग जिला के अंजोरा स्थित टोल गेट में भी दुर्ग जिले के CG 07 पासिंग गाड़ियों का टोल फ्री है।

सीनियर और NH को भेजा को भेजी जाएगी मांग इस पर नागरिकों ने छुईपाली और ढाक स्थित BSCPL टोल प्लाजा के प्रबंधकों के नाम ज्ञापन सौंपा है। स्थानीय नागरिकों ने टोल टैक्स फ्री नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं इस संबंध में BSCPL के असिस्टेंट मैनेजर एम. प्रवीण का कहना है कि नागरिकों की जो मांग हैं, उसे अपने सीनियर और NH को भेजा जाएगा।

बलौदा बाजार भाटापारा ग्रामीण ग्राम दत्तरेंगी खार में 52 पत्ती तास से जुआ खेलते पांच व्यक्ति पकड़ाये

बलौदा बाजार भाटापारा ग्रामीण ग्राम दत्तरेंगी खार में 52 पत्ती तास से जुआ खेलते पांच व्यक्ति पकड़ाये
थाना भाटापारा ग्रामीण में सउनि के दिनाक 20.05.2024 को हमराह प्रधान आर. 313, आर. 732,593, के देहात पेट्रोलिंग अवैध जुआ शराब रेड कार्यवाही पर रवाना हुआ था । कि दौरान पेट्रोलिंग के जरिये गुखबीर सूचना मिली कि ग्राम दत्तरेंगी खार में कुछ जुआडियान तास पत्ती रूपये पैसे कि हार जीत की दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है

कि सुचना पर हमराह स्टाप एवं गवाह 01. तेजू भरतद्वाज पिता संतोष भरतद्वाज उम्र 33 वर्ष, 02 चरण वास जांगडे पिता विष्णु जांगडे उम्र 35 वर्ष साकिनान शहीद वीर नारायण सिंह बार्ड भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण जिला बलौदाबाजार भाटापारा के घेरबंदी कर रेड कार्यवाही किये

कि जुआडियान 01. टीकाराम रजक पिता कुंवर सिंह रजक उम्र 40 साल ग्राम दत्तरेगी 02. किर्तीराम साहू पिता सीताराम साहू उम्र 49 साल साकिन ग्राम दतरेगी 03. जितेन्द्र यादव पित्ता बिहारी यादव उम्र 23 साल ग्राम दतरेंगी 04 कमलेश साहू पिता झन्नालाल साहू उम्र 25 साल ग्राम दत्तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण 05. मोनू वर्मा ऊर्फ प्रदीप कुमार पिता फत्तीलाल वर्मा उम्र 36 साल साकिन मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर जिला बलौदाबाजार के जुआ खेलते मिले

जिसके सामने फड एवं पास से जुमला 9050 रूपये एवं फड से 52 पत्ती तास समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त किया गया । आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 3(2) छ.ग. राज्य जुआ प्रतिषेध अधि. का घटित होना सबूत पाये जाने से आरोपीया को गिरफ्तारी का आधार बताकर दिनांक 20.05.2024 के 17.05.17.10.17.15,17:20.17.25 बजे गिर किया गया प्रकरण जमानतीय होने एवं आरोपीयो द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया आरोपीयो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

महासमुंद बसना / तुरंत आवश्यकता है प्रधानमंत्री आयुष्मान एवं बीजू कार्ड ऑपरेटर की!

महासमुंद बसना / तुरंत आवश्यकता है प्रधानमंत्री आयुष्मान एवं बीजू कार्ड ऑपरेटर की!
अनुभव : 2 वर्ष
प्रधानमंत्री
योग्यता : कंप्यूटर में एक्सपर्ट, मेडिकल टर्मिनोलॉजी (शब्दावली ) की जानकारी और मेडिकल रिकॉर्ड मेंटेनेंस का ज्ञान सैलरी : योग्यतानुसार
जन आरोग्य
यारोग्य योजना
आयुष्मान भारत
PM-JAY
QWRT23456
cal do Government of Odisha
ବିଜୁ ସାଗ୍ୟ କଲ୍ୟାଣ ଯୋଜନା
Biju Swasthya Kalyan Yojana
QWRT23456
स्वास्थ्यका साथ हमारा
AGRAWAL NURSING HOME MULTISPECIALITY HOSPITAL
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
बायोडाटा व्हाट्सएप्प करें: 7773086100 बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)