Saturday, October 18, 2025
महासमुंदजनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा का गाजे- बाजे के साथ भव्य स्वागत

जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा का गाजे- बाजे के साथ भव्य स्वागत

शुभचिंतकों ने फल और मिटाई से तौल करके किया सम्मान

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033

कार्यकर्ता मिलन व होली मिलन समारोह में दिखा उत्साह

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
GridArt_20251009_134543623
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378

बसना। जनपद पंचायत बसना के  क्षेत्र क्रमांक 21 में पहली बार जनपद सदस्य बने और निर्वाचित होने के बाद प्रथम अंकोरी आगमन पर जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा का क्षेत्रवासियों, आम नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।  विजयी होने के पश्चात सर्वप्रथम प्रकाश ने ग्राम देवता ठाकुर देव व श्री जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन कर पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG_20251009_133722
IMG-20251014-WA0015

ग्रामवासियों ने श्री सिन्हा का जगह-जगह हार फूल माला और गाजे- बाजे पर के साथ आतिशबाजी से स्वागत किया। वहीं मिठाइयां खिलाकर शाल श्रीफल के साथ अंगवस्त्र से आत्मीय स्वागत सम्मान किया गया।

क्षेत्रवासियों के आत्मीय अभिनंदन पर जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा ने क्षेत्र के देवतुल मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। श्री सिन्हा ने चुनाव।ए हुए आपसी मतभेद गिले शिकवे को भूला कर  क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित  जनपद क्षेत्र के समस्त सरपंच, उप सरपंच, पंच को साथ लेकर कदम से कदम मिलाकर अंकोरी जनपद क्षेत्र को एक आदर्श जनपद बनाना पहली प्राथमिकता होगी। श्री सिन्हा ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा विकास तभी होगा जब हम सब मिलकर एक जुट होकर काम करेंगे।  मैं आशा ही नहीं विश्वास दिलाता हूं कि वह दिन दूर नहीं होगा जब बसना जनपद क्षेत्र किसी मॉडल के रूप में विकसित होते दिख रहा होगा। बसना विधायक का भी सपना है बसना विधानसभा को मॉडल के रूप में विकसित करना , इसी सपने को साकार करने की बात कही।

पूर्व सैनिक एवं ग्राम के प्रमुख श्री वेणुधर साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरी उम्र 84 वर्ष हो गई है। लेकिन आज तक किसी ने इस गांव में इतना मान सम्मान, स्वागत नहीं किया जितना प्रकाश ने किया। ग्राम और जनपद के विकास के लिए प्रकाश सिन्हा को बहुत-बहुत बधाई और आशीर्वाद देता हूं। आदिवासी समाज के फुलझर अंचल के प्रमुख श्री बरतराम नागेश ने कहा कि प्रत्येक गांव का सर्वांगीण विकास प्रकाश के हाथों में है। पूरा विश्वाश है प्रकाश क्षेत्र के प्रगति और किसानों के हित में सदैव कार्य करने की बात कहीं। नवनिर्वाचित पार्षद शीत गुप्ता ने भी भी सिन्हा को बधाई देते हुए बताया कि वे प्रकाश के साथ 10 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे है। नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से 24 घंटे कोई निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में जुटने वाले भाई प्रकाश सिन्हा है। क्षेत्र ने अच्छे जनसेवक को चूना है जिसके लिए समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

उक्त कार्यक्रम में  पूर्व सैनिक वेणुधर साहू, आदिवासी समाज प्रमुख बरतराम नागेश, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि खोलबाहरा निराला, जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, पूर्व जनपद सदस्य अरुण नायक, बरोली जनपद सदस्य प्रेमबाई नरेश साव, गढफुलझर जनपद सदस्य सुशीला मलिक, खेमडा जनपद सदस्य विलासिनी वृंदावन प्रधान, चनाट जनपद सदस्य प्रतिनिधि लोकेश नायक, बड़ेसाजापाली जनपद सदस्य मीरा ऋषिकेश पटेल, ग्राम पंचायत अंकोरी सरपंच मिश्रा दीप, पलसापाली सरपंच प्रतिनिधि वीरू यादव, कायतपाली सरपंच गीतांजली यादव, देवरी सरपंच सुरेश कोसरिया, कायतपाली उपसरपंच जानकी डड़सेना, गढ़फुलझहर सरपंच प्रतिनिधि हरजिंदर सिंह, बसना नगर के पार्षद राकेश डड़सेना, शीत गुप्ता, पत्रकार साथी सेवक दास दीवान, ऋषिकेशन दास, अनिक दानी, अभय घृतलहरें, अरुण साहू, डॉ. ओमेश डड़सेना समेत परिवार जन, कीर्तन दल, भागवत पार्टी, महिला समूह सहायता, खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

मिलन समारोह में आधिकारियों को दी नसीहत

श्री सिन्हा ने कार्यक्रम के दौरान कहा विष्णु भगवान के सुदर्शन चक्र से कोई नहीं बच सकता ठीक वैसे ही हमारे विष्णु देव सरकार से कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बच सकता, वैसे बसना जनपद क्षेत्र में प्रकाश की तेज किरणे से कोई नहीं बच पाएगा। प्रकाश ने शपथ लेते ही अधिकारी कर्मचारियों से ईमानदारी से काम करने को कहा है। काम को टालने और कार्यालय के चक्कर लगवाने वाले अधिकारी कर्मचारी को नसीहत दी है। साथ ही चापलूसी, रिश्वखोरी कोई करेगा तो अंकोरी क्षेत्र की युवा टीम सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही।

मिठाई और फल से किया तुलादान

नवनिर्वाचित जनपद सदस्य प्रकाश सिन्हा का शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के युवाओं ने प्रकाश सिन्हा को मिठाई एवं फलों से तौला कर तुलादान किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में जबर्दस्त उत्साह का माहौल नजर आया। तुलादान से प्राप्त मिठाई फल को उपस्थित लोगों में वितरण किया गया।  साथ ही क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्रदाय किया।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img
RECENT POSTS

“बलौदाबाजार पुलिस एक्शन में — झगड़े, चोरी और दुर्घटनाओं की दस बड़ी घटनाओं पर कार्रवाई”

“बलौदाबाजार पुलिस एक्शन में — झगड़े, चोरी और दुर्घटनाओं की दस बड़ी घटनाओं पर कार्रवाई” 1️⃣ सतनाम चौक लटुवा में दो पक्षों में मारपीट  :...

हेल्थ प्लस