पटेवा /ग्राम अमोरी में गाली गलौज मारपीट की घटना रिपोर्ट दर्ज करवाई
ग्राम अमोरी थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी हूं । कक्षा 08 वीं तक पढा लिखा हूं । मजदूरी का काम करता हूं । गांव के यादराम ध्रुव अपना रौब दिखाने के लिये हमेशा मुझे और मेरा दोस्त तूषार ध्रुव को मां बहन की गाली देते रहता था । दिनांक 01/07/2025 के रात्रि करीबन 09.30 बजे मैं, सागर ध्रुव और केदार ध्रुव गांव के शीतला मंदिर तालाब में बैठकर बात कर रहे थे । वहीं यादराम ध्रवु भी था जो हमें देखकर गाली गलौच करने लगा जिसे मना करने पर हमें मां बहन की गंदी गंदी गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किया है ।
मारपीट से मुझे और सागर ध्रुव को कोई चोंट नहीं आया है दर्द हो रहा है तथा धर्मेन्द्र यादव को पीठ में चोंट आया है । घटना को नरेन्द्र चन्द्राकर देखे सुने एवं बीच बचाव किया है । घटना की रिपोर्ट करता हूं, कार्यवाही किया जाए ।115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत् कारवाही।



