Tuesday, March 17, 2026
महासमुंदसरायपालीसरायपाली/ विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में सरायपाली में विधानसभा स्तरीय प्रदेशव्यापी...

सरायपाली/ विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में सरायपाली में विधानसभा स्तरीय प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्काजाम सफलतापूर्वक सम्पन्न

सरायपाली/ विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में सरायपाली में विधानसभा स्तरीय प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्काजाम सफलतापूर्वक सम्पन्न  पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी, विपक्ष के नेताओं को फंसाने की साजिश और अडानी को संरक्षण देने के विरोध में हुआ प्रदर्शन सरायपाली: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सरायपाली में विधानसभा स्तरीय प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्काजाम क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

घंटेश्वरी मंदिर के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे से 2 बजे आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्काजाम किया जिससे घंटों यातायात बाधित रही।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी, अडानी समूह द्वारा अवैध पेड़ कटाई एवं विपक्षी नेताओं को जेल भेजने की साजिश के विरोध में सरायपाली के घंटेश्वरी मंदिर के समीप आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्काजाम आंदोलन का आयोजन किया गया, जो शांतिपूर्ण एवं सफल रहा। इस जन आंदोलन में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

विधायक चातुरी नंद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देशभर में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई की जा रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार के इशारों पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इनके साजिशों से डरने वाली नहीं है और खुलकर इसका विरोध करेंगे।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

विधायक चातुरी नंद ने इसे केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार देते हुए कहा कि यह विपक्ष के मजबूत नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर दबाने की साजिश है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से हो रही वृक्षों की कटाई और अडानी समूह को राज्य में बेजा संरक्षण दिया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों को अडानी समूह को लूटने की खुली छूट राज्य के साय सरकार ने दी जिसके कारण पहले हसदेव अरण्य के जंगल को उजाड़ा गया और अब तमनार के जंगलों को उजाड़ने की साजिश केंद्र और राज्य सरकार ने की है। भाजपा सरकार के इशारों पर आदिवासियों को बेघर और उनके अधिकारों पर डाका डाला जा रहा है। जिन क्षेत्रों में पेसा कानून लागू है वहां के जमीनों को फर्जी पंचायत प्रस्तावों के जरिए अडानी समूह को दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ऐसी नीतियों का खुला विरोध करती है और छत्तीसगढ़ के जल, जंगल और जमीन को बचाने सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ रही है।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कॉर्पोरेट समूहों के हित में काम कर रही है और जनसरोकारों की पूरी तरह अनदेखी कर रही है।

विधायक चातुरी नंद ने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा, कि “यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, पर्यावरण की रक्षा और लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने की है। हम चुप नहीं बैठेंगे, जनता के हक और न्याय के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेंगे।”

कार्यक्रम को पूर्व नपा अध्यक्ष अमृत पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर एन आदित्य, ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, रामदयाल पटेल, जनपद सदस्य कुमोदनी भोई, पूजा तिवारी, वरिष्ठ नेता तेजराम पटेल, विधायक प्रतिनिधि गण घसिया सिदार, रमेश पटेल, बिरांची बेताल, भरत मेश्राम युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज बीसी, कमल अग्रवाल, परमानंद नायक, सुरेश पटेल,गोपाल अग्रवाल,श्रवण पटेल, लीलाकांत पटेल, विजय यादव, विजय नायक, कमल पटेल, दीपक साहू, पूर्व पार्षद सुरेश भोई, अरमान हुसैन, पार्षद रमीज रजा, अनस खान, केशव अग्रवाल, सहित वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

सरायपाली-पिथौरा में चोरी की दो घटनाएं: दुकान से 7 हजार और घर से 18 हजार रुपये पार

पिथौरा: घर का ताला तोड़कर 18 हजार रुपये की चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज पिथौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम लाखागढ़ में घर का...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...