Tuesday, August 5, 2025
महासमुंदसरायपालीCG / 6.50 लाख के धोखाधड़ी के आरोपी सरायपाली निवासी उमाकांत पुरी...

CG / 6.50 लाख के धोखाधड़ी के आरोपी सरायपाली निवासी उमाकांत पुरी देवभोग पुलिस की गिरफ्त में

 

महासमुंद/सरायपाली : सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी देवभोग के पूर्व ब्रांच मैनेजर सरायपाली निवासी उमाकांत पूरी द्वारा 6,54,802 रु के गबन एवं धोखादड़ी के आरोप में देवभोग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हु आरोपी उमाकांत पूरी कों गिरफ्तार कर शलाखों के अंदर भेजा गया।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

पूरा मामला इस प्रकार है की, उमाकांत पूरी ग्राम भिलाईगढ़ थाना सरायपाली निवासी 03.01.2023 से 24.02.2025 तक सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी देवभोग में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था जहाँ पर उसके द्वारा ग्रामीण महिलाओं का महिला समूह बनाकर समूह ऋण एवं अन्य वितरण कार्य बिज़नेस हेतु ऋण प्रदान एवं लोन राशि एकत्रित करने का अधिकार प्राप्त था परन्तु आरोपी उमाकांत पूरी द्वारा अपने कार्यकाल में उक्त सभी लोन राशि का नगद एवं अपने फ़ोन पे के माध्यम से एकत्रिकरण किया परन्तु उक्त राशि कों शाखा में जमा न कर अपने स्वयं के व्यय के लिए राशि का उपयोग कर राशि का धोखाघड़ी किया गया।

 

ज़ब सभी घटनाओ की जानकारी ग्राहको कों मिली तो ग्राहक 01. गोमती पारी पति उवासू पारी निवासी करचिया 02. वीना प्रधान पति केशराज सोनवानी निवासी डुमरबहाल 03. मुक्तेश्वरी पात्र पति भानू पात्र निवासी डुमरबहाल 04. हेमलता सोनवानी पति प्रभूलाल सोनवानी निवासी ढेपगुड़ा, 05. नूरमती गोड पति टीकम गोड निवासी बाड़ीगांव, 06. जगेयसेन नागेश पति हेमलाल नागेश निवासी कैटपदर, 07. लक्ष्मी नायक पति सत्यवान नायक निवासी टिकरापारा, 08. संतोषी पाडे पति पुरनाचरण पाड़े निवासी कुम्हडईकला, 09. पुष्पांजली

सोनवानी पति पदमन सोनवानी निवासी कुम्हड़ईकला 10. करूणा नायक पति लीलाधर मांझी निवासी झिरीपानी, 11. गोमती मांझी पति पुष्पासिंह मांझी निवासी झिरीपानी, 12. दुरमिला ठाकुर पति लोकेश्वर सिंह ठाकुर निवासी धरनीबहाल, 13. रोहिता ठाकुर पति धनेश्वर ठाकुर सरगीगुड़ा, 14. प्रमिला यादव पति कुनूराम यादव निवासी गुरजीभाठा टी, 15. पूरनाकांती मांझी पति नीलधर मांझी निवासी मुचबहाल, 16. वृंदा मांझी पति भागीरथी मांझी 17. रन्जु दुर्गा पति प्रकाश कुमार दुर्गा निवासी टीपीगुड़ा उड़िसा, 18. सुरजो बिसी पति मोहन बिसी निवासी माड़ागांव, 19. पियाजो बिसी पति सुखचंद बिसी निवासी माड़ागांव 20. पुरनमी बिसी पति जदूराम बिसी निवासी माड़ागांव 21. रूखमणी ध्रुव पति नकुल कुमार ध्रुव निवासी झाखरपारा, 22. निरोबाई पात्र पति बलीराम पा०त्र निवासी कोदोबेड़ा, 23. रीता निधी पति नरेन्द्र कुमार निधी निवासी झाखरपारा, 24. पादो बाई ध्रुव पति पदमन सिंह

निवासी सेन्दमुडा 25. अंबिका मरकाम पति बरजोराम मरकाम निवासी सेन्दमुड़ा, 26. देमती नागेश पति दशरथ नागेश निवासी बोईरगुड़ा, 27. नीरोबाई पात्र पति टेकचंद पात्र निवासी चिखली थाना अमलीपदर, 28. सायमती यादव पति जगदीश यादव निवासी भैयईरीगुड़ा एवं 20 अन्य ने सम्बंधित ब्रांच में शिकायत की जिसके बाद ब्रांच कर्मचारी सकते में आ गए पातसाजी करने पर आरोपी उमाकांत पूरी द्वारा अपने फ़ोन पे पर 347841 रूपए एवं 19 ग्राहको से नगदी लोन की राशि कुल 3,06961 रूपए टोटल 6,54,802 रूपये लोन की राशि को महिला ग्राहकों से प्राप्त कर कंपनी के खाता में जमा न कर स्वंय के कार्यों पर व्यंय करना पाया गया।

जिसके बाद सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी (प्राइवेट फाइनेंस कंपनी) देवभोग के डी. आर.एम सुशांत कुमार साहू द्वारा त्वरित एफ.आई.आर दर्ज कराई गई जिसके पश्चात् आरोपी उमाकांत पूरी कों पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

बसना/स्वास्थ्य सुरक्षा में ऐतिहासिक पहल: जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में कटौती से जनहित को मिली बड़ी राहत-विधायक डॉ संपत अग्रवाल

बसना/स्वास्थ्य सुरक्षा में ऐतिहासिक पहल: जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में कटौती से जनहित को मिली बड़ी राहत-विधायक डॉ संपत अग्रवाल   37 जीवनरक्षक दवाएं हुईं सस्ती...

हेल्थ प्लस

आज सरायपाली में अब उपलब्ध होंगे अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के विशेषज्ञ डॉक्टर

  सरायपाली क्षेत्रवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के विशेषज्ञ डॉक्टर अब सरायपाली में भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।...