बलौदा पुलिस की कार्रवाई: शराब पिलाते आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा
महासमुंद। थाना बलौदा पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया।बलौदा व हमराह आरक्षक टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बलौदा हरिबनपुर रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब पी रहे लोग भाग निकले, जबकि आरोपी राजेश भोई पिता बाबुलाल भोई (उम्र 33 वर्ष), निवासी बीएसएनएल टावर के पास, बलौदा को पकड़ लिया गया।
आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बिना वैध दस्तावेज के शराब पिलाना स्वीकार किया। मौके से एक देशी प्लेन खाली शीशी और दो डिस्पोजल गिलास, जिनसे शराब की गंध आ रही थी, जप्त किए गए।
आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। चूंकि मामला जमानतीय था, इसलिए सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।



