सरायपाली/तेज रफ्तार बाइक ने हलवाई को मारी टक्कर, आई गंभीर चोटें ओम हॉस्पिटल में भर्ती
सरायपाली। ग्राम बालसी, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद निवासी टेंट हाउस व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 05 जनवरी 2026 को वह अपने हलवाई परमानंद डडसेना के साथ कार से ग्राम कंचनपुर (थाना सांकरा) काम से गया था। वापस लौटते समय सुबह करीब 11 बजे, मेन रोड स्थित ममता क्लिनिक के सामने कार से उतरकर चाय पीने जा रहे थे।
इसी दौरान रोड किनारे खड़े परमानंद डडसेना को हीरो HF मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 HD 3638) के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में परमानंद डडसेना के बाएं पैर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद डायल 112 की सहायता से घायल को शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु ओम हॉस्पिटल सरायपाली रेफर किया गया। वर्तमान में उनका इलाज जारी है।
हादसे को तुलसी साहू, अशोक कुमार साहू और उत्तर भोई ने देखा। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 125(a) BNS एवं 281 BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



