Wednesday, February 11, 2026
महासमुंदमहासमुंद पुलिस का “नवा बिहान” साइबर जागरूकता अभियान, 2000 से अधिक लोग...

महासमुंद पुलिस का “नवा बिहान” साइबर जागरूकता अभियान, 2000 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

महासमुंद पुलिस का “नवा बिहान” साइबर जागरूकता अभियान, 2000 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

महासमुंद।।जिला महासमुंद पुलिस द्वारा “नवा बिहान साइबर जागरूकता अभियान” के अंतर्गत साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति, महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

यह अभियान ग्राम झलप हॉट बाजार, ग्राम बेमचा हाई स्कूल, महासमुंद बस स्टैंड, ग्राम टेका चौकी टुहलू, ग्राम बलौदा धनुजात्रा मेला, ग्राम गड़बेड़ा मड़ाई एवं ग्राम पटेवा हॉट बाजार सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। लोगों को साइबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाइल, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी, फेक ट्रेडिंग एप के माध्यम से ठगी एवं एपीके फाइल लिंक खोलने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से समझाया गया।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

सोशल मीडिया उपयोग में बरतें सावधानी

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

कार्यक्रम में बताया गया कि सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत एवं संवेदनशील जानकारी साझा न करें, मजबूत पासवर्ड बनाएं, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें तथा किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले सत्यापन अवश्य करें।साथ ही लोगों को यह भी सलाह दी गई कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अनजान नंबरों से आए वीडियो कॉल अटेंड न करें और किसी परिचित द्वारा फोन पर पैसे मांगने पर पहले पुनः सत्यापन करें।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

साइबर फ्रॉड होने पर 1930 पर करें शिकायत

पुलिस ने नागरिकों को बताया कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत टोल फ्री साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी थाना या साइबर सेल में संपर्क करें। इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति के दुष्परिणाम, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन, गौवंश तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा डायल 112 की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई।

2000 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

जागरूकता अभियान के दौरान मेला-मड़ाई स्थलों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लगभग 2000 से अधिक शहरवासी, ग्रामीणजन, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं लाभान्वित हुए। जिला महासमुंद पुलिस का यह अभियान नागरिकों को सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए राशिफल मेष(अ,...

हेल्थ प्लस

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की मानवीय पहल: जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और 24 घंटे किफायती प्रसव सुविधा

बसना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की मानवीय पहल: जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और 24 घंटे किफायती प्रसव सुविधा मानव सेवा की एक और पहल,...