अभनपुर/ रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुबह 4 बजे चलाए गए विशेष अभियान में विभाग की टीम ने 8 हाइवा वाहनों को जप्त किया है। इनमें 5 हाइवा रेत, 2 हाइवा मुरुम और 1 हाइवा गिट्टी से भरे हुए थे। सभी वाहनों को उपरवारा चौकी के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई उप संचालक खनि प्रशासन राजेश मालवे के आदेश और उमेश भार्गव के निर्देश पर की गई। खनिज विभाग की टीम ने तड़के सुबह अभनपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान 5 हाइवा रेत, 2 हाइवा मुरुम और 1 हाइवा गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए, जिसके बाद सभी वाहनों को जप्त कर लिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में खनि निरीक्षक प्रवीण नेताम, प्रीति सिन्हा, सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा, सैनिक रिजवान, गोलू वर्मा और लुकेश वर्मा शामिल रहे। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।



