महासमुंद पुलिस की विशेष सर्च मुहिम में 47 वारंटी दबोचे
18 स्थायी और 29 गिरफ्तारी वारंट का निष्पादन, सभी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष किया गया पेश
महासमुंद, 3 सितंबर 2026। आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण एवं रोकथाम तथा लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा 1 सितंबर से 7 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी विशेष सर्च मुहिम के तहत 3 सितंबर 2026 को जिलेभर में कुल 47 वारंटियों को दबोचा गया। इनमें 18 स्थायी वारंटी एवं 29 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। सभी के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए संबंधित माननीय न्यायालयों के समक्ष पेश किया गया।
फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए थानावार पृथक-पृथक पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियान के तहत पूरे जिले में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार उक्त वारंटों में स्थानीय माननीय न्यायालयों से प्राप्त वारंट भी शामिल हैं। तामीलशुदा स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को विधिवत संबंधित माननीय न्यायालयों के समक्ष प्रस्तु
थाना बसना में 02 स्थायी वारंट एवं 11 गिरफ्तारी वारंट का निष्पादन किया गया। कार्रवाई में मनीष अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी मूडपहार थाना सरसीवा, वर्तमान रायपुर; प्रेम सिंह पिता मानसिंह डडसेना, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड 14 आदर्श नगर बसना; लकेश्वर गिरी पिता रथु लाल गिरी, उम्र 33 वर्ष, निवासी गढ़पटनी; पप्पू सोनवानी पिता विजय कुमार सोनवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 02 बसना, जगदीशपुर रोड; श्याम लाल नायक पिता बुछा नायक, उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड 03 बसना; मोहन गिरी पिता नेवरत गिरी, उम्र 36 वर्ष, निवासी बंसुला; भिष्मदेव जगत पिता चमरा जगत, उम्र 32 वर्ष, निवासी खरोरा बरिहापाली; महेश राम रात्रे पिता आसाराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी अखराभाठा टुकड़ा; गजानंद साव पिता अमृत लाल, उम्र 34 वर्ष, निवासी बरोंली; सहोदरा केसरिया पति भगदन, उम्र 45 वर्ष, निवासी बेलडीहीपठार; गणेश टांडी पिता चंद्र मणि, उम्र 38 वर्ष, निवासी सीतापुर; गोवर्धन टांडी पिता लक्ष्मण टांडी, उम्र 58 वर्ष, निवासी सीतापुर तथा अश्वनी ग्वाल पिता आश्रित गवाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी जगदीशपुर को पकड़ा गया।
थाना बागबाहरा में 3 वारंटी
थाना बागबाहरा में 01 स्थायी एवं 02 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए। इनमें चेतराम बारिहा पिता भंवरू राम, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम नरतोरी; मोहम्मद अंसारी अली पिता इरफान अली, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10, सुभाष चंद्र वार्ड, नवागांव तथा संजय चंद्राकर पिता नीलकंठ, निवासी बोडरीदादर, पोस्ट-मूनगाशेर, बागबाहरा शामिल हैं।
थाना पिथौरा में 7 गिरफ्तारी वारंट
थाना पिथौरा में 07 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इनमें मुकेश कुमार पटेल पिता स्व. दूधेश्वर सिंह पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी मुदीपार; उमाशंकर पटेल पिता गनपत लाल पटेल, उम्र 55 वर्ष, निवासी कोचरॉ; रेवाराम सोनवानी पिता स्व. रामदीन सोनवानी, उम्र 55 वर्ष, निवासी लामीडीही; बलराम यादव पिता बिझल यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोपालपुर; रमेश बरिहा पिता अंजोर सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी गोपालपुर; सदानंद यादव पिता धनीराम यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी गोपालपुर तथा प्रियंका बंजारे पति केशव बंजारे, निवासी कसीबाहरा, पोस्ट सोनासिल्ली को पकड़ा गया।
थाना सांकरा में 3 गिरफ्तारी वारंटी
थाना सांकरा में 03 गिरफ्तारी वारंट का निष्पादन हुआ। अंजोर सिंह सिदार पिता भगत राम सिदार, उम्र 52 वर्ष, निवासी लारीपुर कोलिहादीपा; मथामनी भोई पिता आनंद भोई, उम्र 23 वर्ष, निवासी सलड़ीह तथा जीवन लाल साहू पिता हेम कुमार साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी कंचनपुर को पकड़ा गया।
थाना सिंघोड़ा में 1 स्थायी वारंटी
थाना सिंघोड़ा में 01 स्थायी वारंटी अनिल मलिक पिता स्व. रहसौ मलिक, उम्र 31 वर्ष, निवासी छिबरा को पकड़ा गया।
सरायपाली में 10 स्थायी वारंट
थाना सरायपाली में 10 स्थायी वारंट तामील किए गए। कार्रवाई में कुष्ठो पिता साखीराम उर्फ झांकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी पलसापाली; महेशराम पिता सुप्रित चौहान, उम्र 40 वर्ष, निवासी जम्हारी; आलेख सारथी पिता धरमू सारथी, उम्र 24 वर्ष, निवासी दुलारपाली; चुड़ामणी पिता समत पटेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी बानीपाली थाना बसना; चंदन दास पिता गुरूवादास मानिकपुरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी डुडुमचुंवा; सुचित्रा कानूनगो पति कमलेश, निवासी वार्ड नंबर 12 उडियापारा सरायपाली; बजरंग दास पिता मंगलु दास मानिकपुरी, उम्र 46 वर्ष, निवासी डुडुमचुंवा; सुरेश प्रधान पिता किर्तन प्रधान, उम्र 32 वर्ष, निवासी छुआलीपतरा थाना सांकरा; गोविंददास पिता अधीनदास, उम्र 26 वर्ष, निवासी डुडुमचुंवा तथा तेज कुमार भोई पिता सारथी, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 08 सरायपाली शामिल हैं।
थाना पटेवा में 3 गिरफ्तारी वारंटी
थाना पटेवा में 03 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए। इनमें वासुदेव लहरे पिता प्रेमसागर लहरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी पचरी; डिगेश्वर बंजोर पिता भुवनेश्वर बंजारे, उम्र 36 वर्ष, निवासी बरभाटा तथा बिन्दुबाई बंजोर पति डिगेश्वर बंजारे, उम्र 32 वर्ष, निवासी बरभांठा शामिल हैं।
थाना कोमाखान में 3 गिरफ्तारी वारंटी
थाना कोमाखान में 03 गिरफ्तारी वारंट का निष्पादन किया गया। नेमीचंद नायक पिता कांसी राम नायक, उम्र 45 वर्ष, निवासी अमेरा; गिरीश साहू पिता चंपू साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी चंदरपुर तथा सोहद्रा बाई पति हेमराज नायक, उम्र 35 वर्ष, निवासी अमेरा को पकड़ा गया।
थाना महासमुंद में 2 स्थायी वारंटी
थाना महासमुंद में 02 स्थायी वारंटी पकड़े गए। इनमें जयप्रकाश पिता संतोष, जाति ईसाई, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13 भूसापारा महासमुंद तथा संतोष कोसरिया पिता रामेश्वर कोसरिया, उम्र 41 वर्ष, निवासी महासमुंद बीचपारा शामिल हैं।
थाना बलौदा में 2 स्थायी वारंटी
थाना बलौदा में 02 स्थायी वारंटी पकड़े गए। इनमें श्वेत कुमार भाई पिता पिताम्बर भोई, उम्र 53 वर्ष, निवासी भुरसापाली तथा रसंता बाई पति सेचित उर्फ सचिदानंद, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुसमीसरार थाना बलौदा शामिल हैं।
अभियान में कुल 47 वारंटी न्यायालय में पेश
महासमुंद पुलिस के अनुसार इस प्रकार विशेष अभियान के तहत कुल स्थायी वारंट-18 तथा गिरफ्तारी वारंट-29 सहित कुल 47 वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस ने कहा कि माननीय न्यायालयों द्वारा जारी स्थायी, गिरफ्तारी, जमानती वारंटों और समनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है। जिले की शांति को भंग करने वाले और आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण की पुलिस की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगी।



