बसनाबसना : पुराना जमीन विवाद फिर सुर्खियों में, 14 लोगों के खिलाफ...

बसना : पुराना जमीन विवाद फिर सुर्खियों में, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भठोरी में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने गांव के 14 लोगों और अन्य साथियों पर अपनी पट्टे वाली जमीन में घुसकर निर्माणाधीन मकान तोड़ने, गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद FIR दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता मनोज कुमार यादव का दावा है कि छत्तीसगढ़ शासन से उन्हें ग्राम भठोरी में खसरा नंबर 313/2, रकबा 411.53 वर्ग मीटर भूमि पर भूमिस्वामित्व का पट्टा प्राप्त हुआ है। उनका कहना है कि वह उक्त जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे थे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 28 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे विजयलाल, सियाराम पटेल, लालू पटेल, प्रमोद पटेल सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन मकान को तोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने गाली-गलौज करने, मारपीट की धमकी देने और निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री व मजदूरों को डराकर भगाने के आरोप भी लगाए हैं।

नाबालिग बेटी पर ईट और डंडे से हमला करने का भी आरोप

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना के दौरान उनकी नाबालिग बेटी पर ईंट फेंकी गई और डंडे से हमला किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर जलता हुआ चूल्हा फेंके जाने से उनके नाश्ते के होटल का सामान क्षतिग्रस्त हुआ।

पहले भी चल चुका है जमीन विवाद

शिकायत के मुताबिक, इसी जमीन पर करीब 7–8 वर्ष पहले भी मकान-दुकान तोड़े जाने का विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में विभिन्न न्यायालयों में प्रकरण चले और उनके पक्ष में फैसले आने के बाद शासन से उन्हें भूमि का पट्टा मिला। उन्होंने अपने आवेदन के साथ न्यायालय के आदेश और पट्टे की प्रतियां संलग्न करने की बात कही है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विजयलाल , सियाराम पटेल , लालू पटेल , प्रमोद पटेल , विनोद पटेल , सुरेश पटेल , उदेलाल पटेल , बसंत पटेल , सुलोचना पटेल , सागर बाई पटेल , अंजन मोती पटेल , काजल पटेल , बुधियारीन पटेल , देवस‍िंह व अन्य साथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS, 324(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

रायपुर : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों से की मुलाकात, दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र

रायपुर : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों से की मुलाकात, दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र उप मुख्यमंत्री अरुण साव की...

हेल्थ प्लस

बसना/ श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में पेशाब की परेशानी से लेकर किडनी स्टोन तक मिलेगा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, 11 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क शिविर

भंवरपुर में 11 अक्टूबर को किडनी रोग का निःशुल्क परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सलाह बसना। किडनी रोग से जुड़ी समस्याओं के निदान और उचित...