
बसना थानांतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पुरुषोत्तमपुर में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम चनाट निवासी 17 वर्षीय नाबालिग युवक 19 अक्टूबर 2026 को रात करीबन 2 बजे के आसपास ग्राम पुरूषोत्तमपुर में फुलझडी आर्केस्टा देखने गया था. पुरूषोत्तमपुर में उसकी मुलाकात यतार्थ पटेल ग्राम ढालम वाले के साथ हुआ था, जिसके साथ वह प्रोग्राम देख रहा था.
प्रोग्राम में हो-हुल्लड
इस दौरान प्रोग्राम में हो- हुल्लड हो गया. इस बीच यतार्थ पटेल को ग्राम पुरूषोत्तमपुर के लोग मारपीट करने लगे. जब नाबालिग ने बीच बचाव किया तो ग्राम पुरुषोत्तमपुर के प्रेमप्रकाश साह, राज चन्द्राकर और अन्य एक राय होकर अश्लील गालीयां देकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे.
जेब से चाकू निकालकर किया हमला
इसी बीच राज चन्द्राकर अपने जेब से चाकू निकालकर मारने लगा. नाबालिग ने जब बाएं हाथ को रोका, जिससे उसकी कलाई में चोट आयी है. घटना की सुचना डायल 112 को कॉल कर दी गई. नाबालिग को बाद में पता चला कि राज चन्द्राकर के साथ उसे मारने में पवन साहू, टिकेश्वर साहू, डिगेश्वर साहू भी शामिल थे. शिकायत में आगे बताया गया है कि जयलाल कर्ष निवासी ग्राम गडगांव को मारपीट करने से चोट आयी है.
5 के खिलाफ केस दर्ज
मामले शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमप्रकाश साहू, राज चन्द्राकर, पवन साहू, टिकेश्वर साहू और डिगेश्वर साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 118(1)-BNS, 191(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.




