
महासमुंद जिले के बसना थानांतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र में नाटक कार्यक्रम (नाचा) देखने गए एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि उसे पकड़कर तालाब के पास ले जाया गया, जहां गाली-गलौज कर मारपीट की गई और गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने 19 अक्टूबर को चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
ग्राम हरदा नवागांव निवासी मनिष साहू पिता रमेश साहू उम्र 18 वर्ष 16 अक्टूबर 2026 को रात करीबन 8 बजे दोस्त भारत साहू, मयंक साहू, नुतन यादव और आशीष साहू के साथ पैदल ग्राम बड़े साजापाली नाटक कार्यक्रम देखने गया था वे रात करीबन 9 बजे पहुंचे थे और मोबाईल देख रहे थे. उस समय उसके साथ दोस्त भारत साहू, मयंक साहू, नुतन यादव भी बैठे थे. तभी उनके गांव के कान्हा बाघ के साथ शुभम दास, राम दास आये और मनिष का कॉलर पकड़कर खींचते तालाब ले गये पीछे-पीछे मनिष का दोस्त भारत साहू, मयंक साहू, नुतन यादव भी गये. तालाब के पास कान्हा बाघ ने अश्लील गालीयां देकर तुम मेरे भाई रोशन को छेड़छाड़ किये हो कहकर मारपीट किये थे आज मौका मिला है तुमको जान से अभी खत्म कर दुंगा कहकर चाकु दिखाकर गले में टीका दिया था.
मारपीट कर अपने-अपने पैर को पकड़वा रहे थे आरोपी
कान्हा बाघ के साथी राम दास, शुभम दास भी हाथ मुक्का से मारपीट कर अपने-अपने पैर को पकड़वा रहे थे. मनिष द्वारा ऐसे क्यों कर रहे हो बोलने पर ज्यादा बोलोगे तो यही खत्म कर देंगे कहकर धमकी दिये। मनिष बहुत डर गया था उसके साथी लोग भी डर के कारण दुर में खड़े होकर देख रहे थे. मारपीट करने के बाद कान्हा बाघ, राम दास मानिकपुरी, शुभम दास मानिकपुरी द्वारा धमकी दिया कि घटना की बात किसी को बताओगे तो तुम्हे जान से खत्म कर देंगे।
गांव के लोगों के साथ रिपोर्ट कराने पंहुचा भंवरपुर चौकी
मनिष डर के कारण घटना की बात परिवार के लोगों को नही बताया था. 19 अक्टूबर को उसने हिम्मत करके अपने पिताजी को घटना की पुरी जानकारी बताकर गांव के लोगों के साथ चौकी भंवरपुर रिपोर्ट कराने पंहुचा।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कान्हा बाघ, शुभम दास मानिकपुरी और राम दास मानिकपुरी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.




