
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए जिले में पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार पूर्व में 9 नवंबर 2026 सोमवार को दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए अब 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को नामदेव जयंती/देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश जिला महासमुंद के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए लागू होगा। उक्त स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय एवं उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।




