छत्तीसगढ़किसान घर बैठे फोन पर देख सकेंगे पंजीयन संबंधी जानकारी, जानें डिटेल 

किसान घर बैठे फोन पर देख सकेंगे पंजीयन संबंधी जानकारी, जानें डिटेल 

छत्तीसगढ़ में आगामी 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने वाली है। इसके लिए किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन कराना अनिवार्य है। किसानों के पंजीयन के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी। इसी बीच पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण कई किसानों को पंजीयन में परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। हालांकि, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बसना द्वारा हड़ताल पर गए पटवारियों के हल्कों का अतिरिक्त प्रभार राजस्व निरीक्षकों एवं कार्यरत पटवारियों को सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन हल्कों में पदस्थ पटवारी हड़ताल पर नहीं हैं, उन्हें उनके मूल हल्के के साथ अतिरिक्त हल्कों की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

कई किसान इन दिनों अपनी भूमि के पंजीयन को लेकर परेशान हैं। कई किसान ऐसे भी हैं जो अपने खेत पर धान की फसल लगाये हैं लेकिन सर्वे में अन्य फसल दिख रहा है।

कैसे जानें कौन से खेत में धान है या अन्य फसल

किसान अपनी पंजीयन संबंधी जानकारी यानि कितने एकड़ भूमि का पंजीयन इस वर्ष हुआ है यह अपने फ़ोन पर ही देख सकेंगे। साथ ही एग्रीस्टेक पोर्टल पर खेत में धान की फसल प्रदर्शित हो रही है या अन्य फसल यह भी जान सकेंगे।

इसके लिए किसान अपने स्मार्टफोन पर निम्न प्रक्रिया फॉलो कर सकते हैं – 

1. सबसे पहले ब्राउजर पर छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की वेबसाइट ओपन करें। क्लिक करें

2. वेबसाइट ओपन होने पर किसान का फोटो दिखेगा जिसके नीचे ‘किसान पंजीयन संबंधी जानकारी देखें’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. किसान कोड के ऑप्शन पर टिक कर अपना किसान कोड तथा कैप्चा डालकर जानकारी देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. अब आपके सामने पंजीयन संबंधी सारी जानकारी प्रदर्शित होगी। यहाँ आपको कुल रकबा तथा धान का रकबा हेक्टेयर में दिखेगा। इसके साथ ही कौन से खेत में धान की फसल है और किसमें अन्य फसल है यह भी देख सकेंगे।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

बसना: ₹2,000 मिलने का दावा, WhatsApp पर शेयर हो रहा संदिग्ध लिंक

महासमुंद। सोशल मीडिया और WhatsApp ग्रुपों में इन दिनों एक संदिग्ध लिंक तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस लिंक के जरिए लोगों...

हेल्थ प्लस

महासमुंद बसना में नौकरी का सुनहरा अवसर श्री गोविंद हॉस्पिटल में 14 पदों पर भर्ती, ड्राइवर और नर्सिंग स्टाफ के 10 पद खाली

महासमुंद बसना में नौकरी का सुनहरा अवसर श्री गोविंद हॉस्पिटल में 14 पदों पर भर्ती, ड्राइवर और नर्सिंग स्टाफ के 10 पद खाली बसना, महासमुंद...