
महासमुंद ग्राम बिरकोनी में श्रीराम कथा कार्यक्रम में शामिल हुए अशवंत तुषार साहू, यादव परिवार ने किया भव्य स्वागत
महासमुंद ग्राम बिरकोनी में कुबेर जनक यादव एवं समस्त यादव परिवार के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय श्रीराम कथा कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक **अशवंत तुषार साहू** शामिल हुए।इस अवसर पर यादव परिवार के सदस्यों द्वारा अशवंत तुषार साहू का चंदन–तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में श्रीराम कथा का श्रवण करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। उनके जीवन से मर्यादा, त्याग, सत्य, प्रेम, भाईचारे और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है। श्रीराम कथा जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने आयोजनकर्ता कुबेर जनक यादव एवं समस्त यादव परिवार को धार्मिक आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं प्रिय भाजपा कर्मठ जुझारू नेता भाई **श्री धनंजय साहू, युवा भाजपा नेता श्री शिबू निर्मलकर , एवं युवा भाजपा नेता श्री भानु पटेल ** की गरिमामयी उपस्थिति रही।




