महासमुंदमहासमुंद टोकन से लेकर तौलाई तक व्यवस्थाओं की समीक्षा, प्रभारी सचिव निहारिका...

महासमुंद टोकन से लेकर तौलाई तक व्यवस्थाओं की समीक्षा, प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

महासमुंद टोकन से लेकर तौलाई तक व्यवस्थाओं की समीक्षा, प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ शासन की अपर मुख्य सचिव एवं महासमुंद जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने आज जिले के बिरकोनी, तुमगांव, बेमचा कोसरंगी धान खरीदी केन्द्रों एवं पिटियाझर मंडी का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी सचिव ने निर्देश दिए कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों से धान की भराई और तौलाई के नाम पर किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जाए। यदि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हमालों को धान भराई की राशि का भुगतान करने के भी निर्देश समितियों को दिए।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

इस दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, खाद्य, मार्कफेड, राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी सचिव श्रीमती बारिक ने खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा, टोकन व्यवस्था, धान की गुणवत्ता, हमालों की उपलब्धता तथा भंडारण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

प्रभारी सचिव श्रीमती निहारिका बारिक द्वारा बिरकोनी धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान बिरकोनी के किसान श्री राजेश चंद्राकर ने बताया कि उनके पास 53 एकड़ कृषि भूमि है और उन्हें धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त करने समिति पहुंचे है। इस पर प्रभारी सचिव ने टोकन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए। किसान श्री जीवन लाल द्वारा 144 क्विंटल धान विक्रय हेतु लाए जाने पर खरीदी प्रक्रिया का जायजा लिया गया। इस दौरान बिरकोनी धान उपार्जन केंद्र प्रभारी ने बताया कि आज में 13 किसानों के धान विक्रय के लिए टोकन जारी किए गए हैं। वर्तमान में धान खरीदी कार्य के लिए 15 हमाल कार्यरत हैं।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

उन्होंने किसानों को बताया कि ऐसे किसानों के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा, जिनके खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इसके लिए संबंधित सहकारी समितियों की आईडी में उपलब्ध एग्रीस्टेक से धान खरीदी हेतु भूमि विवरण सिंक करें विकल्प के माध्यम से खसरा मैपिंग की जाएगी। सभी पात्र किसानों के खसरों की मैपिंग निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराई जाए। धान खरीदी की अवधि 15 जनवरी 2027 तक खसरा मैपिंग की कार्रवाई की जा सकेगी।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

इसके पश्चात प्रभारी सचिव श्रीमती बारिक ने तुमगांव धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान धान खरीदी प्रभारी ने बताया कि अब तक 08 किसानों ने धान बेचा। आज एक किसान ने 16 क्विंटल धान बेचा। इसी तरह बेमचा उपार्जन केन्द्र में बताया गया कि 59 किसानों द्वारा धान बेचा है। आज 20 किसानों का टोकन कटा है। प्रभारी सचिव ने खरीदी केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानीं और धान खरीदी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को धान के स्थान पर अन्य फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि कृषि में विविधता को बढ़ावा मिल सके और किसानों को वैकल्पिक आय के अवसर प्राप्त हों।

प्रभारी सचिव श्रीमती बारिक ने खरीदी केंद्रांे में धान की सुरक्षा और रखरखाव के लिए पर्याप्त कवर एवं ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान में नमी की मात्रा की जांच भी की। बिरकोनी उपार्जन केन्द्र में जांच के दौरान धान में 16 प्रतिशत नमी पाई गई। उन्होंने धान की गुणवत्ता के अनुरूप खरीदी प्रक्रिया का पालन करने तथा किसानों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने कहा।

श्रीमती बारिक ने खरीदी केंद्रों में धान के व्यवस्थित भंडारण और प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बफर स्टॉक के लिए अलग व्यवस्था विकसित करने को कहा, ताकि खरीदे गए धान का सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित भंडारण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि जिले में 159 समितियों के माध्यम से 202 धान खरीदी केन्द्रों में एक लाख 62 हजार 566 कृषक पंजीकृत है। वर्ष 2026-27 में कुल 1117884 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले में 25 नवम्बर की स्थिति में अब तक 7240 किसानों से 19247.88 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। वहीं 149 समितियों में 1910 किसानों द्वारा 35.77 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद जिला कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कर मनाया गया संविधान दिवस

महासमुंद जिला कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कर मनाया गया संविधान दिवस महासमुंद /राज्य शासन के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर...

हेल्थ प्लस

सरायपाली में प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बैठेंगे विशेषज्ञ सर्जन डॉ. जय प्रकाश बर्मन

सरायपाली में प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बैठेंगे विशेषज्ञ सर्जन डॉ. जय प्रकाश बर्मन सरायपाली में अब विशेषज्ञ जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन की मिलेगी...