महासमुंदमहासमुंद धान खरीदी 2026-2027: फसल संबंधी दावों की जांच के लिए प्रशासन...

महासमुंद धान खरीदी 2026-2027: फसल संबंधी दावों की जांच के लिए प्रशासन सख्त, 30 नवंबर तक मांगी गई अद्यतन जानकारी

महासमुंद धान खरीदी 2026-2027: फसल संबंधी दावों की जांच के लिए प्रशासन सख्त, 30 नवंबर तक मांगी गई अद्यतन जानकारी

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

महासमुंद/ राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुगम, सुव्यवस्थित एवं किसान हितैषी बनाने के लिए जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा फसल एवं खसरा संबंधी विसंगतियों के निराकरण की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पात्र किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए खसरा मैपिंग, फसल प्रविष्टि एवं दावा-आपत्तियों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में ऐसे किसानों के प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा, जिनके खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इसके लिए संबंधित सहकारी समितियों की आईडी में उपलब्ध एग्रीस्टेक से धान खरीदी हेतु भूमि विवरण सिंक करें विकल्प के माध्यम से खसरा मैपिंग की जाएगी। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र किसानों के खसरों की मैपिंग निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराई जाए। धान खरीदी की अवधि 15 जनवरी 2027 तक खसरा मैपिंग की कार्रवाई की जा सकेगी।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

खेतों में पहुंचकर होगा वास्तविक फसल का सत्यापन

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

डिजिटल फसल सर्वेक्षण (डीसीएस) में जिन खसरों में अन्य फसल दर्ज है, लेकिन किसानों द्वारा वास्तविक रूप से धान की फसल बोए जाने का दावा किया जा रहा है, उनका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त डीसीएस एवं पीवी ऐप में फसल प्रविष्टि के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण सर्वेक्षण एवं सत्यापन से छूट गए खसरों का भी संबंधित तहसीलदारों के माध्यम से भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के दौरान राजस्व अभिलेखों का मिलान करते हुए मौके पर वास्तविक फसल एवं फसल के रकबे का परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक संबंधित खसरे का मौका पंचनामा तैयार किया जाएगा तथा वास्तविक फसल की स्थिति प्रमाणित करने के लिए स्थल के फोटोग्राफ भी संलग्न किए जाएंगे। इससे फसल संबंधी दावों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और पात्र किसानों को धान विक्रय में सुविधा मिलेगी।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने समस्त राजस्व एवं खाद्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फसल संबंधी दावा-आपत्तियों के सत्यापन के उपरांत सही एवं अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रारूप में संकलित कर सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त किया जाए। फसल प्रविष्टि एवं संशोधन की अग्रिम कार्रवाई के लिए सत्यापित जानकारी 30 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों से संबंधित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करते हुए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए, ताकि किसी भी पात्र किसान को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने में असुविधा न हो।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद जिला कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कर मनाया गया संविधान दिवस

महासमुंद जिला कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कर मनाया गया संविधान दिवस महासमुंद /राज्य शासन के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर...

हेल्थ प्लस

सरायपाली में प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बैठेंगे विशेषज्ञ सर्जन डॉ. जय प्रकाश बर्मन

सरायपाली में प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बैठेंगे विशेषज्ञ सर्जन डॉ. जय प्रकाश बर्मन सरायपाली में अब विशेषज्ञ जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन की मिलेगी...