सरायपाली : कांग्रेस पार्टी से हट तो गए विधायक किस्मत लाल लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल से हटाना सायद मुश्किल सरायपाली के विधायक किस्मत लाल नंद ने कांग्रेस पार्टी से बगावत की जंग छेड दिया है जनता कांग्रेस जे से नामांकन भरने के बाद किस्मत लाल नंद का प्रचार प्रसार जोरो पर है आज महाजनपद की टीम किस्मत लाल नंद के कार्यलय पहुँच कर उनसे हाल चाल जानने की कोशिश किए लेकिन वे चुनाव में अपने समर्थक कार्य कर्ताओं के साथ इतने व्यस्त थे की पत्रकारों के लिए भी समय नही निकाल पाए 1 घण्ठा के बाद मिलने के समय देने के बाद भी किस्मत लाल नंद व्यस्थ नजर दिखाई दिए दुरभाष के माध्यम से फोन करने पर काट दिए ।
बता दें कि कांग्रेस पार्टी से विजयी होने वाले किस्मत लाल नंद मुख्यमंत्री के चहेते माने जाते थे लेकिन टिकट नही मिलने पर नाराज होकर बागी हो गए और जनता कांग्रेस जे में प्रवेश कर गए और जनता कांग्रेस ने किस्मत लाल नंद को प्रत्याशी घोषित कर दिया है लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चहेते माने जाने वाले किस्मत लाल नंद के कार्यालय से जनता कांग्रेस के प्रत्यासी और नामांकन के बाद भी कांग्रेस के
मुख्यमंत्री बघेल राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस के नेताओ का फोटो अभी तक दिवालो में देखने मिल जाएगा सायद किस्मत लाल नंद जी अपने दिल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल से नही निकाल पा रहे है हलाकि यह विधायक जी का निजी मामला है की उनके कार्यकाल में वे किसी का भी फोटो लगाएं ।
मामले में उनके प्रिय सहयोगी उमरिया निवासी प्रेम पटेल को दुरभाष के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया गया कि आखिर कांग्रेस के नेताओ का फोटो अभी तक कार्यालय में क्यो लटकाए हुवा है तो जवाब था कि सम्मान के लिए रखे है ।



