बसना : कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बसना सरायपाली और बागबाहरा में आम सभा को सम्बोधित करेंगे देखे समय सारणी और स्थान ।
सरायपाली। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार ने काफी जोर पकड़ लिया है। पार्टी के दिग्गज नेता भी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। प्रदेश में सरायपाली बसना विधानसभा भी खासा महत्व रखता है। यहाँ से पूर्व में भी कई बड़े नेतृत्वकर्ता निकल चुके हैं। इसे देखते हुए जिले के बसना बागबाहरा सरायपाली में कल 9 नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का
आगमन हो रहा है। वे राजमहल मैदान में पहुँचेंगे, जहाँ सरकार के विभिन्न योजनाओं को सबके सामने रखते हुए सरायपाली विधान सभा के प्रत्याशी श्रीमती चातुरी नन्द को जिताने की अपील करेंगे वही बसना और बागबाहरा में में भी कांग्रेस प्रत्यासियो के लिए प्रचार के साथ साथ आम सभा को सम्बोधित करेंगे



