महासमुन्द : आगामी मतदान को देखते हुए तथा शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से महासमुंद शहर की प्रमुख सड़कों एवं गलियों में फ्लैग मार्च निकाला गया , चारों विधानसभा क्षेत्रों से 53 उम्मीदवार मैदान में 8,55,503 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग ।
जिले में 15 नवम्बर को थमेगा प्रचार प्रसार चारों विधानसभा क्षेत्रों से 53 उम्मीदवार मैदान में 8,55,503 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग चारां विधानसभा क्षेत्र में 17 नवम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट
महासमुंद 14 नवम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निवार्चन-2023 के अंतर्गत द्वितीय चरण में विधानसभा क्षेत्र महासमुंद, खल्लारी, बसना एवं सरायपाली में 17 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान के लिए बुधवार 15 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार-प्रसार थम जाएगा। मतदान की समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन इस दौरान प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। विधानसभा क्षेत्र महासमुंद-42 से 20 उम्मीदवार, खल्लारी-41 से 15, बसना-40 से 10 एवं सरायपाली-39 से 08 कुल 53 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में 17 नवम्बर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 1079 मतदान केन्द्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत वर्तमान में कुल 8,55,503 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिसमें 4,21,769 पुरुष मतदाता, 4,33,714 महिला मतदाता एवं 20 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। इसमें 80 से अधिक आयु वर्ग के 7,576 वरिष्ठ मतदाता है एवं 5,288 दिव्यांग मतदाता है तथा 375 सेवा मतदाता पंजीकृत हैं।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन मे निष्पक्ष व निर्भीक मतदान हेतु प्रोत्साहित करने व कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु किया गया फ्लैग मार्च महासमुंद जिले के सभी थानो/चौकी के प्रमुख सड़कों व गलियों में पुलिस टीम द्वारा भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, जिले के सभी DSP/SDOP, अर्धसैनिक बलो के अधिकारी व जवान व नगरसेना के जवान फ्लैग मार्च में हुए सम्मिलित
पुलिस टीम के द्वारा पैदल तथा वाहन दोनों में ही निकल गया फ्लैग मार्च शहर की सभी सड़कों व गलियों किया फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आगामी मतदान को देखते हुए तथा शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से महासमुंद शहर की प्रमुख सड़कों एवं गलियों में फ्लैग मार्च निकाला गया ।
महासमुंद शहर मे उक्त फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे ने किया जिनके साथ एसडीओपी महासमुंद मंजूलताबाज़, डीएसपी अजाक अजय शंकर त्रिपाठी, डीएसपी ट्रैफिक घनेन्द्र ध्रुव, रक्षित निरीक्षक दीप्ति गुमास्ता, थाना प्रभारी कोतवाली नरेंद्र राठौड़ तथा अर्धसैनिक बल के अधिकारी व जवान व नगरसेना के लगभग 200 अधिकारी एवं जवान सम्मिलित हुए.
कोतवाली महासमुंद के अतिरिक्त सरायपाली, बसना पिथौरा, बागबाहरा साकरा सिंघोड़ा कोमाखान खल्लारी तुमगांव पटेवा व तेंदुकोना सहित जिले के समस्त थाना क्षेत्र में आज फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें संबंधित थानों के जिला पुलिस बल के अधिकारी गण तथा अर्धसैनिक बलों के अधिकारी व जवान सम्मिलित हुए.।



