सरायपाली बसना में 9 बजे तक अनुमानित वोट प्रतिशत का पहला रुझान यहां अभी तक नही हुवा मतदान सुरु बहिष्कार असर ।
जिले में वोटर टर्न आउट से यह आंकड़े लिया गया है जिसमे अनुमानित रुझान है*महासमुंद जिले में दोपहर 01 बजे तक 42.15 प्रतिशत मतदान*
महासमुंद 17 नवम्बर 2023/ महासमुंद जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। जानकारी के अनुसार दोपहर 01ः00 बजे तक जिले में 42.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 42.48 प्रतिशत, बसना में 41.52 प्रतिशत, खल्लारी में 42.47 प्रतिशत एवं महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में 42.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
1 खल्लारी 6: 46%
2 बसना 6 .20 % 3
3 महासमुन्द 5 . 40 %
4 सरायपाली 6 . 26 % मतदान हो चुका है । यह समाचार अपडेट होते रहेगा ।महासमुंद जिले में मतदान का प्रतिशत ( सुबह 11 बजे)महासमुन्द- 21.94 %खल्लारी- 24.02 %बसना- 20.18 % सरायपाली-21.83 %
वही बसना विधान सभा के सीतापुर के ग्रामीणों के अनुसार लगभग 10 बजकर 30 मिनट तक ग्राम में अभी तक मतदान सुरु नही हुवा है चुकी यहां कच्ची मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने
चुनाव बहिष्कार का ऐलान किए थे हलाकि मतदान दल पहुँच चुके है आगे देखना होगा कि समझाइस के बाद वोट देते है या नही
सेल्फी जोन के मुरीद हुए मतदाता
कलेक्टर एसपी ने भी ली सेल्फी
आज जिले में मतदान सुचारू रूप से जारी है। जिले में कुल 40 संगवारी केंद्र और 20 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केदो में विशेष तौर पर सजावट की गई है ।सेल्फी पॉइंट पर लोग मतदान देकर युवाओं से लेकर
बुजुर्ग सभी सेल्फी जोन में अपनी तस्वीर कैद कर रहे हैं और इस बार की गई मतदान को यादगार बना रहे हैं। कई आदर्श मतदान केंद्रों को फूल माला से सजाया गया है जो आकर्षण का केंद्र है ।इसी तरह यहां मतदाता मित्र भी वरिष्ठ जनों का दिव्यांग मतदाताओं का भरपूर सहयोग कर रहे हैं ।कई स्थानों पर तिलक और आरती लगाकर भी मतदाताओं का स्वागत किया जा रहा है।
बसना विधानसभा के ग्राम पंचायत सपोस के मतदान केंद्र में एक अलग ही नजरा देखने को मिला। यहां स्काउट गाइड के मतदाता मित्रों द्वारा मतदान करने पहुंचे महिला और पुरुषों का आरती लेकर और तिलक लगाकर स्वागत किया ।इस व्यवस्था से गांव वाले काफी
उत्साहित नजर आए और उत्साह के साथ मत देने मतदान केंद्र पहुंचे। ज्ञात है कि आदर्श मतदान केदो में मूलभूत सुविधाओं के साथ आकर्षक साथ सजा की गई है ।
मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग कर रहे हैं मतदाता मित्रविधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग के लिए मतदाता सहायक (वोटर असिस्टेंट) उपलब्ध होंगे। वोटर असिस्टेंट द्वारा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम ढूंढने और मतदान केंद्र के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे है। इसके अलावा मतदाता मित्र के रूप में एनएसएस के 829 व
स्काउट गाइड के 800 कैडेट्स भी मतदान केंद्रों में दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों तथा शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने एवं व्हील चेयर, पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे है। वरिष्ठ मतदाता अमृत बाई ने कहा कि इनके सहयोग से ही हम मतदान केन्द्र तक वोट डालने पहुंचे है। प्रशासन की यह अच्छी सुविधा है। जिसके लिए उन्होंने प्रशासन की सराहना की।



