महासमुन्द : सरायपाली थाना अंतर्गत देवलभांठा में श्री साईं राइस मिल से चावल ढेरी में से करीबन 35 बोरी उसना चावल की चोरी ।देवेंद्र ने बताया की ग्राम गिधापाली थाना बसना में रहता हूं। ग्राम देवलभांठा में श्री साईं राइस मिल संचालित करता हूं कि दिनांक 24-25.11.23 को दरम्यानी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा राइस मिल के अंदर प्रवेश कर चोरी करने के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रहा हूं ।
प्रति श्रीमान थाना प्रभारी थाना सरायपाली जिला महासमुन्द (छ.ग.) विषय- श्री साईं राईस मिल देवलभांठा में चावल चोरी होने की सूचना बाबत। महोदय निवेदन है कि मैं देवेंद्र पटेल पिता दिलीप पटेल ग्राम गिधापाली भूकेल बसना का निवासी हूं । मेरे द्वारा श्री साईं राईस मील देवलभांठा को संचालित किया जाता है। दिनांक 24/11/2023 को शाम 6 बजे के आस पास मील में ताला बंद करके वापस गांव गिधापाली आ गए थे जब दिनांक 25/11/2023 को सुबह 6 बजे मील का ताला
खोलकर अंदर गया और देखा मील के अंदर थप्पी किए गए चावल ढेरी में से करीबन 35 बोरी उसना चावल जो की 50 किलोग्राम की बोरी था प्रति किलो 30 रूपये के हिसाब से कीमत 52500 रू. को कोई अज्ञात चोर मील में ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर उक्त चावल को चोरी कर ले गया है मामले में सरायपाली पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है ।



