सरायपाली : भवरपुर रोड बालसी मोड में चकरदा थाना सरायपाली का एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखा था जिस पर हुई कार्यवाही थाना सरायपाली के सहायक उपनिरीक्षक के अनुसार दिनांक 03.03.2024 को हमराह स्टाफ आर0 638,867,752 को साथ लेकर जुर्म जरायम पतासाजी एवं अवैध शराब रेड कार्यवाही पर देहात/टाउन मय विवेचना कीट के स्वयं के वाहन से रवाना हुआ था । जरिये मुखबिर सूचना मिला कि भवरपुर रोड बालसी मोड में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर बस स्टैण्ड से गवाह केशव चौहान और मनोज यादव को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर साथ लेकर मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति एक प्लास्टिक थैला रखे खड़े मिला जो पुलिस स्टाफ को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पुछने पर अपना नाम दिनेश बंजारा पिता शंकर बंजारा उम्र 32 वर्ष सा0 चकरदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद एवं अपने पास रखे एक प्लास्टिक झोला के अंदर रखा 20 पौवा देशी प्लेन शराब होना बताया जिसके खरीदी बिक्री के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक झोला के अंदर रखा 20 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 ML जुमला 3600 ML कीमती 1600 रू0 को मौके पर बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार कर समक्ष गवाहों के मुताबिक जप्ती पत्रक के मौके पर जप्त कर आरोपी को दिनांक 03/03/2024 के 15/10 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया मौके पर शराब को सील बंद किया गया बाद संपूर्ण कार्यवाही कर हमराह स्टाफ मय माल के थाना वापस आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



