Mahasamund news खाद्य कारोबारियो के रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस हेतु सांकरा और कोमाखान में शिविर आयोजितम हासमुंद 4 मार्च 2023/ खाद एवं औषधि प्रशासन तथाअभिहित अधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन में खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के संबंध में जानकारी प्रदाय कर उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य शिविर का आयोजन किया गया।अभिहित अधिकारी
श्री उमेश साहू ने बताया कि जिले में 05 मार्च को पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन सांकरा (जोक) में एवं 6 मार्च बुधवार को ग्राम पंचायत भवन (समरसता भवन) कोमाखान में शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने समस्त छोटे-बड़े खाद्य कारोबारियों से अपील है कि इन
शिविरों में अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन के लिये आवेदन करें एवं असुविधा से बचें।खाद्य कारोबारकर्ताओ की समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नमूना सहायक उपस्थित रहेगें।



