लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में बरसेगा धन, दस दिनों के भीतर 13,700 करोड़ सीधे किसानों के खाते में होंगे ट्रांसफर लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में धन बरसने वाला है। प्रदेश की विष्णुदेव सरकार अगले दिनों के भीतर राज्य के करीब 95 लाख हितग्राहियों को राशि जारी करेगी। – सात मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त होगी जारी – 12 मार्च को धान बेचने वाले किसानों को मिलेगा अंतर की राशि लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में धन बरसने वाला है। प्रदेश की विष्णुदेव सरकार अगले दिनों के भीतर राज्य के करीब 95 लाख हितग्राहियों को राशि जारी करेगी। दस दिनों के भीतर महिलाओं और किसानों के खाते में 13,700 करोड़ सीधे खाते में ट्रांसफर होंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में कार्यक्रम की घोषणा कर सकती है। ऐसे में राज्य सरकार भी अपनी योजनाओं के राशि वितरण को लेकर तेजी में आ गई है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से एक मार्च से महतारी वंदन योजना लागू की गई है।
सात मार्च को जारी करेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष और उससे ऊपर की आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश की समस्त पात्र विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिला को इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये दिया जाने का प्रविधान है। राज्य सरकार महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त सात मार्च को जारी करेगी। इस योजना में 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं को एक-एक हजार रुपये दिया जाएगा। इन महिलाओं को करीब 700 करोड़ रुपये दिया जाएगा। वहीं, धान बेचने वाले 24 लाख 72 हजार से ज्यादा किसानों को अंतर की राशि का वितरण किया जाएगा जो करीब 13 हजार करोड़ रुपये है। किसानों को धान बोनस वितरण के लिए 12 मार्च तय की गई है। इसी तरह प्रदेश के करीब 95 लाख लोगों के खाते में 13,700 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचेगा। दोनों ही बहुत बड़ा वोट बैंक हैंं। राज्य सरकार यह काम किसी भी स्थिति में 13 मार्च से पहले करने की तैयारी है। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी करने को लेकर साइंस कालेज मैदान में सात मार्च को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत सभी मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ही वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। महिला एंव बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहली किस्त जारी होनी थी, जिसमें बदलावा किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। लेकिन, मुख्य आयोजन साइंस कालेज मैदान में होगा। कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, भाजपा की सरकार बनते ही लगातार बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की गई है। धान की अंतर की राशि का भुगतान 12 मार्च को कर दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 14 हजार महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपये दिया जाएगा।



