सरायपाली -: संकुल केंद्र कन्याशाला के विभिन्न विद्यालयों में न्योता भोज
संकुल केंद्र कन्या शाला सरायपाली में प्रधानमंत्री पोषण अभियान के तहत विद्यालयों में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी के मार्गदर्शन एवम संकुल प्राचार्य महोदय जितेंद्र कुमार बुडेक एवं संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान के निर्देशन मेंआयोजित किया जा रहा न्योता भोज कार्यक्रम।
प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली में शिक्षक कमलेश निराला के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 1/3/2024 को समस्त प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को न्योता भोज कार्यक्रम में नमकीन समोसा एवं मीठा का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली के प्रधान पाठक किरण नेताम, राजेश प्रधान जी एवं गणेश चौहान जी उपस्थित थे।दिनांक 4 मार्च 2024 दिन सोमवार को संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान जी के सुपुत्री कु. गीतांशी प्रधान के जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक शाला लुकापारा एवं उच्च प्राथमिक शाला लुका पारा के समस्त विद्यार्थियों को न्योता भोज कार्यक्रम के अंतर्गत भजिया चटनी, जलेबी एवं अंगूर का वितरण किया गया इस अवसर प्रधान पाठक दिलचंद चौहान शिक्षक जगन्नाथ साहू ,श्री बसंत चौधरी , प्रेमलता नायक,प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक संध्या पटेल रेशमा बेगम एवं मनोज कुमार राय जी उपस्थित थे ।संकुल प्राचार्य जितेन्द्र कुमार बुडेक जी द्वारा सभी को आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री पोषण अभियान के तहत कोई भी शिक्षक या पालक अपने जन्मदिन या अपने सगे संबंधी के जन्मदिन अवसर पर विद्यालयों मे न्योता भोज का आयोजन कर बच्चों के बीच अपनी खुशियां बांट सकते हैं इससे समाज में समरसता एवं बंधुत्व की भावना बनी रहेगी।



