महासमुन्द थाना : महासमुन्द NH 353 रोड पुलिस पेट्रोल टंकी के पास खड़ी होन्डा कार को पिछे से आ रही ट्रक ने मारी ठोकर जिस पर मामला दर्ज मैं प्रकाश सिंह वार्ड नं 14 शंकर नगर महासमुन्द का रहने वाला हूं, आरर्मी रिटायर्ड हूं। आज दिनांक 09.03.2024 को मैं अपनी होन्डा कार क्रमांक CG10AX1197 से अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ रायपुर के लिये निकला था। अपनी कार में पट्रोल डलाने के लिये पुलिस पेट्रोल पम्प महासमुन्द NH 353 रोड पुलिस पेट्रोल टंकी के पास करीब 09.45 बजे पहुंचा था कि पिछे से आ रही ट्रक क्रमांक CG06GM 6472 के चालक द्वारा अपनी ट्रक को अपेक्षापूर्ण चलाते हुये मेरी कार को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे मानव जीवन संकट उत्पन्न हो गया था। एक्सीडेंट से मुझे एवं मेरी पत्नी को कोई चोट नही लगा है। एक्सीडेंट से मेरी कार का ड्रायवर साईड डोर, साईड ग्लास एवं बोनट क्षतिग्रस्त हो गया है। रिपोर्ट मेरे बताये अनुसार लिखी गई है, कार्यवाही चाहता हूं। धारा 279-IPC पर मामला दर्ज किया गया



