छत्तीसगढ़ -: सीमेंट के खंभों से भरा ट्रक ट्रक एक कार पर पलट गया. कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई. दरअसल, बालोद जिले के धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे पर सीमेंट के खंभों से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया. इस कारण कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दब कर मौत हो गई. दुर्घटना के बाद कार की इतनी बुरी हालत हो गई थी कि उसमें सवार लोगों को बाहर निकालना मुश्किल था. पुलिस सभी मृतकों को कार से बाहर निकालने में जुटी हुई है.
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क हादसा में तीन लोगों की मौत हो गई. दरअसल, सीमेंट के खंभों से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया. इस हादसे में कार पूरी तरह से चपटी हो गई थी. वहीं कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना जिले के पुरुर थाना क्षेत्र के धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे स्थित मरकाटोला घाटी की है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे पर मरकाटोला घाटी के पास सीमेंट के खंभों से भरा ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और एक हुंडई कार के ऊपर पलट गया. इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन कार के अंदर सवार इतनी बुरी तरफ से फंसे थे कि उन्हें बाहर निकाल पाना मुश्किल हो गया था. हादसे में मारे गए लोग दिल्ली से बस्तर घूमने आए थे
दुर्घटना की बाबत बालोद पुलिस अधीक्षक एस भगत से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली के रहने वाले थे, जो बस्तर घूमने गए थे. बस्तर से दिल्ली लौटने के दौरान यह हादसा हुआ और सभी की मौत हो गई. बहरहाल, पुलिस कार में फंसे मृतकों के शव को निकालने की कार्रवाई में जुटी हुई
बताया जाता है कि हादसे की शिकार कार छत्तीसगढ़ की है. ऐसे में मृतकों में कितने छत्तीसगढ़ के हैं और कितने दिल्ली से हैं. यह अब पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा. हाइवे से पुलिस मलबे को हटाने में जुटी हुई है. साथ ही कार की इतनी बुरी हालत हो गई है कि उसमें सवार लोगों के शव को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.



