बागबाहरा थाना : बोकरामुड़ा एक व्यक्ति ग्राम जामगांव तालाब मेड में एक व्यक्ति लोगो को शराब पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पुलिस की कार्यवाही थाना बागबाहरा में सउनि के अनुसार दिनांक 14/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 333 के साथ स्वयं के मोटर सायकल से अपराध विवेचना जुर्म जरायम पतासाजी पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम जामगांव तालाब मेड में एक व्यक्ति लोगो को शराब पीने पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है कि सूचना तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही पर रवाना हुआ। मुखबिर के बताये स्थान में पहुंच कर घेराबंदी किया। शराब पीने वाले पुलिस को देख कर भाग गये, जहां पर एक व्यक्ति मिला जो लोगो को शराब पीने- पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया,
जिन्हें हिरासत में लेकर नाम पता पुछने पर अपना नाम संतराम यादव पिता मंशाराम यादव उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड नं 02 मिर्धा पारा बोकरामुड़ा खुर्द जिला महासमुंद का रहने वाला बताते हुये लोगों को शराब नही बेचना केवल पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की पौवा वाली खाली शीशी जिसमें देशी शराब की गंध आ रही है दो नग डिस्पोजल गिलास जिसमें देशी शराब की गंध आ रही है को आरोपी द्वारा पेश करने पर समक्ष गवाहन हेमराज महानंद एवं निखिल सोनवानी के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।



