सांकरा थाना : ग्राम पंचायत भोकलुडीह में दो व्यक्ति के बीच पुरानी रंजिस को लेकर मां बहन की गंदी गाली गलौज और मार पीट पर मामला दर्ज मैं सदानंद पाव ग्राम भोकलुडीह का निवासी हूं । खेती मजदुरी का काम करता हूं । ग्राम पंचायत भोकलुडीह में साँप नाला में रोजगार गारंटी के तहत काम किया था जिसे नपाने के लिए मै साँप नाला गया था साँप नाला स्थित झाला में बैठा था उसी समय गांव का अग्नि कुमार पाव तालाब के नीचे तरफ से आया मेरे पास आकर मुझे पुरानी रंजिस को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा मै मना किया तो मुझे हाथ मुक्का से मेरे मुंह में मारपीट किया जिससे मेरे दोनो आँख में चोट आया एवं जान से मार देने की धमकी दे रहा था । घटना को गांव का रमेश रावत एवं अन्य लोग देखे व सुने है । मै डर व भय के कारण भाग कर अपने घर आया अपने पिताजी मितई पाव को घटना के बारे में बताकर उनके साथ थाना रिपोर्ट करने आया हूं । रिपोर्ट करता हूं । रिपोर्ट पढाकर सुना मेरा बताये अनुसार लिखा गया है। कार्यवाही चाहता हूं । धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।



