पटेवा थाना : बावनकेरा चौक में दशरथ सिन्हा के घर सामने मोटर सायकल खड़ी कर डियूटी गए 112 वाहन के चालक का मोटर सायकल चोरी मैं भगतराम विश्वकर्मा ग्राम छिन्दौली थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी हूं । डायल 112 वाहन पटेवा में चालक हूं । दिनांक 28/02/2024 को मैं रात्रि डियूटी में जाने के लिए अपने मोटर सायकल प्लेटिना क्रमां क CG 06 GN 2315 से बावनकेरा चौक आया तथा रात्रि करीबन 08.00 बजे बावनकेरा चौक में दशरथ सिन्हा के घर सामने में अपनी प्लेटिना मोटर सायकल को खड़ी कर डियूटी में चला गया, दूसरे दिन दिनांक 29/02/2024 को सुबह करीबन 06.00 बजे डियूटी से वापस आया तो मेरा मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GN 2315 वहां पर नहीं था । आसपास पता तलाश किया नहीं मिला । मेरी मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GN 2315 कीमती करीबन 20,000 रूपये कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । मेरी मोटर सायकल को आज दिनांक तक पता तलाश करते रहा, नहीं मिलने से दिनांक 15.03.2024 को थाना पटेवा रिपोर्ट दर्ज कराने आया हूं रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाए, रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है । Dhara 379-IPC par mamla drj



