खल्लारी थाना : ग्राम खम्हारमुडा में मकान के कमरे में रखे 24 कटटा धान से 12 कटटा धान की अज्ञात चोर द्वारा चोरी। मै मोहन लाल साहू ग्राम खम्हारमुडा में रहता हुं खेती किसानी का काम करता हुं। मै अपने खरीफ सीजन का बीज एवं खाने हेतु बचाकर रखे धान को पुनित गुरूजी के खाली मकान मे रखा था। पुनित गुरूजी के घर विवाह कार्यक्रम रहने से मकान को मेहमानो के रहने के लिए खोलकर रखे थे दिनांक 11.03.24 के रात्रि सब बारात चले गये घर खुला एवं सुना रह गया। दिनांक 12.03.24 को बारात से लौटने बाद घर जाने से ज्ञात हुआ कि गुरूजी के मकान के कमरे में रखे 24 कटटा धान से 12 कटटा धान नही था। आस पास वालों को पुछने एवं गुरूजी से पुछने पर भी धान के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नही हुआ इस दौरान ग्राम स्तर पर पंचायत कर गुम हुये धान का तलाश करते रहे परंतु कोई पता नही चला कोई अज्ञात चोर दिनांक 11.03.24 से 12.03.24 के मध्य रात्रि खुले मकान के कमरे का कुंदा खोलकर भीतर प्रवेश कर अंदर रखे 12 कटटा धान किमती 10600रू. को चोरी कर ले गया है। चोरी के संबंध में मुझे गांव के रिमांशु गिरी के उपर संदेह है। रिपोर्ट करता हूं। कार्यवाही चाहता हूं। रिपोर्ट पढाकर सुना मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।मामले को धारा 380-IPC पर दर्ज किया गया।



