तेन्दूकोना थाना : शेरे पंजाब ढाबा के पास पीनी टंकी के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ाया थाना तेन्दूकोना में प्रधान आरक्षक के दिनांक 17/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 690,946 के निजी वाहन मोटर सायकल से टाउन/देहात जुर्म जरायम पतासाजी पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर देवांगन ऑटो रिपेयर्स दुकान तेन्दूकोना के पास सूचना मिला कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शेरे पंजाब ढाबा के पास पीनी टंकी के नीचे तेन्दूकोना में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है रखा है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाह रवि यादव व मोहित यादव को धारा 160 जा.फौ. का नोटिस देकर मुखबिर की पंचनामा तैयार किया मुखबिर के बताये स्थान शेरे पंजाब ढाबा के पास पानी टंकी के नीचे तेन्दूकोना पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम कुमेन्द्र साहू पिता हुलेश्वर साहू उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं 07 कर्रापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द का होना बताया जिसे पुलिस स्टाफ व गवाहों की तलाशी देकर पंचनामा तैयार किया गया तथा संदेही कुमेन्द्र साहू का तलाशी लिया गया।
जिसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 25 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180ML शराब भरी हुई सीलबंद कुल मात्रा 4500ML किमती करीब 2000/-रूपये का मिलने पर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया संदेही को शराब रखने व खरीदी बिक्री करने के संबंध में नोटिस दिया जो अपने पास कोई कागजात नहीं होना लेख किया गवाहों के समक्ष उक्त शराब जप्त कर मौके पर शीलबंद कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से आरोपी कुमेन्द्र साहू पिता हुलेश्वर साहू उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं 07 कर्रापारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द को दिनांक 17/03/2024 के 15/30 बजे विधिवत गिरप्तार किया गया व मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। मौके पर देहाती नालसी लिया गया एवं अन्य लेखा जोखा कर जप्त शराब को लेकर वापस स्टेशन पहुंचकर अपराध की कायमी पृथक से किया जाता है।



