बसना थाना : ग्राम बेल्डीपठार में दो व्यक्तियों के बिच गाली गलौच और हाथ मुक्का से मारपीट होने पर मामला दर्ज मैं सिरमोती रात्रे ग्राम बेल्डीपठार में रहती हूं गृहणी का काम करती हूं । दिनांक 19.03.2024 के शाम करीबन 17.00 बजे मैं अपने घर पर थी तभी मेरा लडका रामानंद रात्रे उम्र 17 साल अपने पिता परसूराम रात्रे के साथ घर आया व बताया कि गांव के अमृतलाल कोसरिया के घर में छट्ठी का कार्यक्रम था कार्यक्रम में वह गया था खाना खाने के बाद जैसे ही वह हाथ धोने के लिए गया तो जगदीश बारिक ने उसे धक्का दिया तब रामानंद रात्रे ने बोला कि मुझे धक्का क्यों दे रहे हो कहकर वहां से चला गया । गांव के गली में अमृतलाल कोसरिया के घर के सामने पहुंचा था तभी जगदीश बारिक आया व मुझे गाली दिये हो कहकर अश्लिल गाली गलौच करते हुए मेरे पुत्र को हाथ मुक्का से मारपीट किया व जान से मारने की धमकी दिया । मारपीट करने से मेरे पुत्र के गला के पास चोंट पहुंचा है । घटना को देखकर मेरे पति परसूराम रात्रे आये व बीच बचाव किये । घटना को गांव के चन्द्रमणी मिरी, मुरलीधर मिरी देखे सुने हैं । मामले को धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पर दर्ज किया गया



