
सरायपाली : शास. प्राथ.शाला दमोदरहा एवं शास. प्राथ .उच्च प्राथ. शाला लिमगाँव में न्योता भोज का आयोजन
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शास. प्राथ.शाला दमोदरहा एवं शास.प्राथ.,उच्च प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक रिखी राम चौधरी की माता जी के दशकर्म के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया । न्योता भोज में दाल,चावल,मिक्स सब्जी, खीर,बडा़,जलेबी,सलात सभी बच्चों को दिया गया। सभी बच्चों ने न्योता भोज ग्रहण कर धन्यवाद ज्ञापित किए। शास. प्राथ. एवं उच्च प्राथ.शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिका,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, समस्त सदस्य उपस्थित थे । साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्म दिवस, विवाह, विभिन्न अवसरों पर बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं। इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषण तत्व युक्त भोजन से बच्चों के सर्वांगीण विकास में वृद्धि होगा।




